#विविध

March 16, 2025

हिमाचल: माता-पिता ने खोया एक और लाड़ला फौजी जवान, शोक में डूबा सराज 

डिफेंस सिक्योरिटी कोर के प्लाटून का हिस्सा थे रामकृष्ण

शेयर करें:

बिछड़ गया मां का लाड़ला

मंडी। हिमाचल प्रदेश ने एक और फौजी जवान को असमय खो दिया है। डिफेंस सिक्योरिटी कोर के प्लाटून 605 में मध्यप्रदेश के इटारसी में तैनात रामकृष्ण का बीते दिनों संक्षिप्त बीमारी के बाद देहांत हो गया। शनिवार को उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बाखली खड्ड में अंतिम संस्कार किया गया। रामकृष्ण अपने माता-पिता के सबसे लाड़ले बेटे थे।  माता पिता, पत्नी और तीन बेटों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आया था तस्कर, नाके पर खेप के साथ हुआ अरेस्ट

मामूली सा पेट दर्द था 


पार्थिव देह लेकर आए उनके साथी जवान ने बताया कि रामकृष्ण को अचानक पेट में दर्द उठा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका देहांत हो गया। शनिवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव चुनोणी पहुंची। वहां उमड़ी हजारों की भीड़ ने अपने लाड़ले के दर्शन किए। भारत माता की जय और राम किशन अमर रहे के नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था। इस मौक़े तहसीलदार वाली चौकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS: बंबर ठाकुर मामले में तीन गिरफ्तार- सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 और आरोपी

 

रिटायर होने के बाद दे रहे थे सेवाएं 


कशौड़ पंचायत के रहने वाले रामकृष्ण ने 20 साल तक टेरिटोरियल आर्मी में भी सर्विस की , उसके बाद यह रिटायर हो गए थे। इसके बाद दोबारा डिफेंस सिक्योरिटी कोर में सेवाएं दे रहे थे। 

 

भारतीय सेना में सिपाही के रूप में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला जांबाज सेनिक राम किशन शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका पार्थिव देह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना के वाहन द्वारा उनके पैतृक गांव चुनोणी पहुंचाया गया। जहां माता पिता, पत्नी और तीन बेटों ने नम आंखों से भारत माता के सपूत को विदाई दी। रामकृष्ण की मधुर वाणी और उनका मिलनसार स्वभाव हर किसी को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता था। उन्होंने पंडोह के बथली गांव में भी मकान बनाया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख