राजनीति

#विविध

May 8, 2025

भारत में घुसने की कोशिश करते 4 चीनी अरेस्ट, हिमाचल में चीन बॉर्डर पर चाक-चौबंद चौकसी

बिना वीजा के कर रहे थे घुसपैठ 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

chinese captured on india border

शिमला। पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करते 4 चीनी नागरिकों को पकड़ा गया है। ये सभी बिना वीजा के नेपाल के रास्ते रक्सौल बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

 

सशस्त्र सीमा बल ने इन्हें अरेस्ट किया है। भारत-नेपाल बॉर्डर पर इस समय हाई अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में चीन से लगती भारतीय सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारत-तिब्बत सीमा से लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगती राज्य की सीमा पर चाक-चौबंद सुरक्षा लगाई गई है।

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर: भारत में घुसे आतंकी, अमृतसर में पाकिस्तान ने दागे रॉकेट- टुकड़े मिले

पकड़े गए चीनी नागरिकों के नाम हि क्यु हैनसेन, उम्र 50, हुवांग लिमिन 43, लीं युंघाई 38, डेन विजोन 41 हैं। चारों चीन के हुनान प्रांत के निवासी बताए जा रहे है। सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार चीनी नागरिकों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटी हैं।


हिमाचल में बांधों, पावर प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा बढ़ी 


हिमाचल सरकार ने राज्य के प्रमुख बांधों, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स, पर्यटन स्थ्लों और प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी डीसी को सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं रखने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फोटोग्राफर ने खराब कर दी शादी की वीडियो और तस्वीरें, महिला ने ठोका केस

खाद्यान्न आपूर्ति, संचार, परिवहन, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया है। सीएम ने प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से कहा है कि किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए तत्काल प्रशासनिक उपाय करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख