राजनीति

#रोजगार

July 19, 2025

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, 22 हजार तक मिलेगा शुरूआती वेतन; जानें डिटेल

कैंपस इंटरव्यू में हिस्सा लेकर युवा पा सकते हैं अच्छी नौकरी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Job News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है। भर्ती होने वाले युवाओं को अच्छे वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। यह भर्ती कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से होगी। जिसके लिए 26 जुलाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक इंटरव्यू लिए जाएंगे। आइए विस्तार से इस भर्ती के बारे में जानते हैं। बता दें कि ये भर्ती SIS इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर ने निकाली हैं। 

इन पदों पर होगी भर्ती

SIS इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर ने सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती निकाली है। 26 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में इंटरव्यू लिए जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों पर चुने जाएंगे उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर दे दिए जाएंगे। सैलरी की बात करें तो चयनित युवा को 17,500 से लेकर 22,000 रुपयों तक की मासिक सैलरी दी जाएगी।

 

यह भी पढें : सीएम सुक्खू के इस विधायक ने खोला अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा, जनता से कर डाली ये अपील

शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य शर्तें

इन पदों पर 19 से 40 साल तक के पुरूष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास व इससे ज्यादा शैक्षणिक योग्यता वाले युवा इस भर्ती में हिस्सा ले पाएंगे। उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि अगर कोई युवा ये योग्यता रखता है और उसका नाम रोजगार कार्यालय में रजिस्टर है तो वे अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ इंटरव्यू में हिस्सा ले सकता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल से मात्र 75 रुपए में हरिद्वार पहुंचाएगी यह ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने किया रेल सेवा का शुभारंभ

क्या है SIS इंडिया ?

SIS को पूरा नाम Security and Intelligence Services है। ये हमारे देश की एक बड़ी कंपनी है जो लोगों और संपत्तियों की सुरक्षा का काम करती है। कंपनी लोगों और चीजों को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा गार्ड, निगरानी और जासूसी जैसी सेवाएं देती है। कंपनी का मुख्य लक्ष्य सबसे उच्च दर्जे की सुरक्षा देना है। इस कंपनी के मालिक रवींद्र किशोर सिन्हा है। कंपनी समय-समय पर भर्ती निकालती रहती है। कंपनी का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। इतना ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी ये कंपनी अपने सेवाएं देती है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख