#रोजगार
November 25, 2025
हिमाचल में सिर्फ महिलाओं को मिल रही नौकरी : कल होंगे इंटरव्यू, यहां जानें पूरी डिटेल
साक्षात्कार में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। नौकरी पाने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए ये खबर बेहद राहत भरी है। दरअसल, सोलन जिले में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है- जिसमें महज हिमाचल की महिलाओं को नौकरी पाने का मौका दिया जा रहा है।
इस साक्षात्कार में मैसर्ज जुपिटर सोलन टेक प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा 90 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है।
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास सिर्फ आज रात 12 बजे तक का समय है। कल किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार कल यानी 26 नवंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा।
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 19 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उम्मदीवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ITI उत्तीर्ण रखी गई है। उम्मीदवार किसी भी ITI ट्रेड जैसे ब्यूटिशन व टेलरिंगस आदि पास होनी चाहिए।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-