#रोजगार
August 4, 2025
हिमाचल में अफसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन- इंटरव्यू को महज एक दिन बाकी
युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। सिरमौर जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा अच्छा-खासा वेतन और कई सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए कोई परीक्षा भी नहीं ली जाएगी।
यह साक्षात्कार कंपनी द्वारा 06 अगस्त, बुधवार को रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर जगदीश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ये साक्षात्कार सुबह 11 बजे निर्धारित स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
इस साक्षात्कार में जिला रोजगार कार्यालय नाहन द्वारा मैसर्ज सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड गांव गंगुवाला, पांवटा साहिब में ऑपरेटर और ऑफिसर/सीनियर ऑफिसर के 70 रिक्त पदों को भरे जाएंगे। जिसमें-
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 23 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवा ITI/डी. फार्मेसी/बी. फार्मा/ एम. फार्मा/MSC. पास होने चाहिए। साथ ही आवेदकों के पास 3 से 8 वर्ष का न्यूनतम कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा खासा मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
साक्षात्कार वाले दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जैसे कि-
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-