#रोजगार

April 11, 2026

हिमाचल में बनेगा बल्क ड्रग पार्क, 20 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी- CM सुक्खू रखेंगे आधारशिला

परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये की मंजूरी 

शेयर करें:

Employment News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर खुल सकते हैं। बल्क ड्रग पार्क परियोजना के जरिए करीब 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे प्रदेश में रोजगार को नई दिशा मिल सकती है।

महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल  शिलान्यास भी करेंगे

CM सुक्खू आज दिल्ली से ऊना पहुंचेंगे, जहां वे हरोली के पोलियां में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह चार दिवसीय राज्यस्तरीय हरोली उत्सव का भी शुभारंभ करेंगे। CM कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल का शिलान्यास भी करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ड्राइवर ने ट्रक पर खोया कंट्रोल, दूसरी गाड़ी से जा टकराया- ऑन द स्पॉट हुई मौ*त

परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये की मंजूरी 

जानकारी के अनुसार, यह बल्क ड्रग पार्क करीब 1405 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और इसकी कुल लागत लगभग 2071 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें से करीब 996.45 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे, जबकि बाकी खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सरकार ने इस परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर कर लिया है।

20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

इस परियोजना को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अनुमान है कि इसमें आगे चलकर 8 हजार से 10 हजार करोड़ रुपये तक का निवेश होगा, जिससे करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इससे खास तौर पर प्रदेश के युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पूरी उम्र किया काम, आराम के दिन आए तो निकले प्राण- 10 दिन पहले रिटायर हुए थे पुरुषोत्तम

फार्मा उत्पादन का  35% हिस्सा आता है हिमाचल से 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मौजूद रहेंगे। उद्योग मंत्री ने बताया कि देश के कुल फार्मा उत्पादन का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा हिमाचल प्रदेश से आता है, ऐसे में यह प्रोजेक्ट राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली भाजपा सरकार के समय हिमाचल को यह बल्क ड्रग पार्क मंजूर हुआ था, जिसे अब आगे बढ़ाते हुए वर्तमान सरकार इसे जमीन पर उतारने का काम कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख