#हादसा

April 11, 2026

हिमाचल: ड्राइवर ने ट्रक पर खोया कंट्रोल, दूसरी गाड़ी से जा टकराया- ऑन द स्पॉट हुई मौ*त

JCB मशीन की मदद से निकाला डंपर

शेयर करें:

Road Accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में तेज रफ्तार ने एक और घर का चिराग बुझा दिया है। यहां पर एक डंपर ट्रक ने आचानक नियंत्रण खो दिया और एक भवन के साथ-साथ बाहर खड़ी दूसरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से चालक की मौत हो गई। 

घर से टकराया  डंपर ट्रक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रामपुर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। रात करीब  12:20 बजे अंकुश वर्कशॉप के बाहर उन्हें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक डंपर (नंबर HP06C-5542) सीधे कपूर मेहता के भवन से टकराया हुआ था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पूरी उम्र किया काम, आराम के दिन आए तो निकले प्राण- 10 दिन पहले रिटायर हुए थे पुरुषोत्तम

JCB मशीन की मदद से निकाला डंपर

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। डंपर भवन में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए JCB मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद डंपर को भवन से हटाकर सड़क पर लाया गया।

मृतक की पहचान

जब पुलिस ने डंपर की जांच की तो चालक सीट के पीछे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसकी पहचान रजत (26), निवासी नेपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजत, विकेश चौहान के अधीन चालक के रूप में काम करता था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पहले चिट्टे संग पकड़ा गया व्यक्ति, फिर कोर्ट से भागने की कोशिश- पुलिस ने कसा शिंकजा

खड़ी गाड़ी के उड़े परखच्चे 

इस हादसे में अंकुश ऑटोमोबाइल्स के बाहर खड़ी एक अन्य गाड़ी (नंबर HP75-5755) भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

वहीं DSP रामपुर नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख