#रोजगार

August 2, 2026

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास को भी मिलेगा मौका; एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

शेयर करें:

himachal Solan Jobs

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज  लिमिटेड RTE हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों को भरने के लिए 4 और 5 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। 

जाने कब होगा  इंटरव्यू ? 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए पहला कैंपस इंटरव्यू 4 अगस्त 2026 को मॉडल करियर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (जिला रोजगार कार्यालय) में आयोजित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, मची चीख-पुकार; मां नयनादेवी के चमत्कार से बची...

 

इसके बाद 5 अगस्त 2026 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में इंटरव्यू होंगे। दोनों जगह कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

क्या होगी आयु सीमा ? 

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। कंपनी की ओर से कुछ शारीरिक मापदंड भी तय किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : देवभूमि शर्मसार: अब कैफे में युवती से नीचता, युवक ने कई बार किया मुंह काला,18 से भी कम है उम्र

 

उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच होना जरूरी है। इन शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत करवाना जरूरी है। इसके बाद विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर जाकर कैंडिडेट लॉगइन के जरिए अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल तैयार करनी होगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से टायर लेने निकला था पूर्व प्रधान का बेटा, पंजाब की नहर में तैरती मिली देह

 

प्रोफाइल बनने के बाद उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पोर्टल पर दिखाई देने वाली संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है।

जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें उम्मीदवार

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले युवाओं को अपनी योग्यता से जुड़े सभी जरूरी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के अफसर और कर्मियों ने किया मनरेगा में घोटाला- 55 लाख डकारे, FIR दर्ज

सोलन में इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवार 4 अगस्त को मॉडल करियर सेंटर सोलन और अर्की में शामिल होने वाले उम्मीदवार 5 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय अर्की में सुबह 10:30 बजे पहुंचें। उम्मीदवारों को समय का खास ध्यान रखने को कहा गया है।

इंटरव्यू में आने का नहीं मिलेगा यात्रा भत्ता

कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी तरह का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। यानी इंटरव्यू के लिए आने-जाने का खर्च उम्मीदवारों को खुद उठाना होगा। इसलिए दूर-दराज से आने वाले युवाओं को इसका ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की व्यवस्था करनी होगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 2 दिन में दो शराब ठेके सील, तय दाम से अधिक वसूलने पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

भर्ती और कैंपस इंटरव्यू से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए 01792-227242 नंबर पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा 78328-91722 और 98053-60764 मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क कर भर्ती से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख