#रोजगार

April 15, 2026

हिमाचल में सरकारी नौकरी पाने का मौका : भरे जाएंगे 500 पद, एक क्लिक में जानें सब कुछ

कब होगी पशु मित्रों की भर्ती ? 

शेयर करें:

Youth Employment

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पशु मित्र भर्ती को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की पशु मित्र योजना के तहत जिले में 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस भर्ती को लेकर युवाओं में जहां उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं पिछली घटनाओं को देखते हुए लोग इस बार पूरी प्रक्रिया पर नजर भी बनाए हुए हैं।

कब होगी पशु मित्रों की भर्ती ? 

जिला पशुपालन विभाग के उपनिदेशक अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती का पूरा शेड्यूल तय कर दिया गया है। इसके अनुसार 16 अप्रैल को आनी उपमंडल में पशु मित्रों की भर्ती शुरू होगी और उसी दिन अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट भी लिए जाएंगे। इसके बाद 17 अप्रैल को बंजार और 18 अप्रैल को निरमंड में भी उम्मीदवारों की दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण होंगे। 

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा ह*त्याकांड : पुलिस रिमांड में आरोपी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

पशुपालन विभाग में कर सकते हैं पता 

ऐसे में इस भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को पहले से ही अपनी शारीरिक तैयारी मजबूत रखनी होगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाकर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल दिवस पर CM ने बदला अपना ही फैसला- अब नहीं कटेगी अफसरों की सैलरी, दी बड़ी राहत

इस घटना के बाद लोगों ने भर्ती के नियमों, फिजिकल टेस्ट के मानकों और कम मानदेय को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। मामला बढ़ने के बाद सरकार ने 16 फरवरी को एक पत्र जारी कर फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

कितनी मिलेगी सैलरी ?

गौरतलब है कि पशु मित्रों को दिन में सिर्फ 4 घंटे काम करने के बदले 5000 की सैलरी दी जाएगी और इस नौकरी में कभी भी उनका तबादला नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट छात्रा केस: आरोपी की मां बोली- बेटे को फां*सी की सजा भी मंजूर, परिवार सच के साथ

क्या है योग्यता ?

  • हिमाचल के किसी स्कूल/संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए
  • बोनाफाइड हिमाचली के लिए प्रदेश से 10वीं पास की शर्त लागू नहीं होगी
  • संबंधित ग्राम पंचायत या नगर निकाय का निवासी होना अनिवार्य
  • हिमाचल की रीति-रिवाज, बोलियों और तौर-तरीकों का ज्ञान होना चाहिए
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए

क्या रहेगी ग्राउंड की प्रक्रिया ?  

  • पुरुष अभ्यर्थियों को 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी 
  • महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी  

वायरल वीडियो के बाद विवाद 

हालांकि, इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले विवाद भी सामने आ चुका है। फरवरी महीने में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती सिर पर बोरी उठाकर दौड़ते हुए गिर गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ाएगा मानसून.. जानें कैसा रहेगा जून से सितंबर तक का मौसम

500 पदों पर होनी थी भर्ती

हिमाचल प्रदेश  के 12 जिलों के 64 सब-डिविजनों में कुल 500 पशु मित्र पद भरे जाने थे। इनमें- 

  • कांगड़ा - 123 पद
  • शिमला - 83 पद
  • मंडी - 66 पद
  • चंबा - 40 पद
  • सिरमौर - 37 पद
  • सोलन - 37 पद
  • ऊना - 36 पद
  • हमीरपुर - 28 पद
  • बिलासपुर - 17 पद
  • कुल्लू - 15 पद
  • किन्नौर - 13 पद
  • लाहौल-स्पीति -3 पद

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख