#रोजगार
August 2, 2026
हिमाचल में दसवीं पास के लिए नौकरी : भरे जाएंगे 400 पद, यहां क्लिक कर जानें पूरी डिटेल
10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। डी बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड की ओर से करीब 400 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 3 अगस्त 2026 को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में कैंपस इंटरव्यू रखा गया है। इसमें 10वीं और 12वीं पास युवा भी हिस्सा ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आवेदक की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 16 हजार रुपये सीटीसी मिलेगा। तीन महीने का काम पूरा करने के बाद 14 हजार रुपये इन-हैंड वेतन दिया जाएगा।
3 अगस्त सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी में इंटरव्यू होगा। समय पर पहुंच कर भाग जरूर लें।
जिन युवाओं के पास होटल मैनेजमेंट या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा है, उन्हें 20 हजार रुपये CTC वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, ईएसआईसी, मुफ्त खाना और रहने की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जाएगी।
चयनित युवाओं की नियुक्ति कंपनी के पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और गुजरात स्थित प्रतिष्ठानों में की जाएगी। इसके अलावा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान की ओर से होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 7 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था कंपनी की ओर से मुफ्त होगी। इसके साथ ही दिल्ली आने-जाने का टिकट का खर्च भी कंपनी ही उठाएगी।
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के फोन नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा नियोक्ता के मोबाइल नंबर 88106-37785 पर भी जानकारी ली जा सकती है। ध्यान रहे कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।