#रोजगार
April 8, 2026
हिमाचल में 1000 पदों पर निकली भर्ती, अच्छा-खासा मिलेगा वेतन- यहां जानें पूरी डिटेल
नहीं होगी कोई लिखित परीक्षा
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। निजी क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत मशीन ऑपरेटर और अप्रेंटिस (पुरुष एवं महिला) के कुल करीब 1000 पद भरे जाएंगे, जिससे प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यानी युवाओं को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा, बल्कि सीधे इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और ITI (फिटर, कोपा, सिलाई टेक्नोलॉजी) निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। तीनों स्थानों पर इंटरव्यू प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी गई है।
युवाओं की सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों पर इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे-
इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे, जिनमें-
अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) या अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अपने खर्च पर ही इंटरव्यू स्थल तक पहुंचना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे मौके का फायदा उठाएं और निजी क्षेत्र में रोजगार पाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।