#रोजगार

November 15, 2025

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आया-हेल्पर भर्ती : 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, इस दिन होगा इंटरव्यू

जिला रोजगार कार्यालय में होगा कैंपस इंटरव्यू

शेयर करें:

 himachal jobs

सोलन हिमाचल प्रदेश में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। जिला सोलन में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए पार्ट-टाइम आया और हेल्पर के रिक्त पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू एक बार फिर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 10वीं पास को भी मौका दिया जाना है।

17 को होगा इंटरव्यू

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि यह इंटरव्यू 17 नवंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो उम्मीदवार 11 नवंबर 2025 को हुए इंटरव्यू में शामिल हो चुके हैं, उन्हें दोबारा आने की आवश्यकता नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के थाने में ब्लास्ट: 9 ने तोड़ा दम, दिल्ली धमाके से जोड़े जा रहे लिंक

कौन कर रहा है भर्ती?

ये पद मैसर्ज़ साई राम सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विसेज, शिमला द्वारा जिला सोलन के

  • कंडाघाट
  • कुठाड़
  • और धुंधन शिक्षा खंडों के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर भरे जा रहे हैं।

योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
  • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष

आवेदक अपनी योग्यता और दस्तावेजों के आधार पर भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :  नौकरी छोड़ चुनाव लड़ने गए हिमाचल कैडर के IPS की बिहार में करारी हार- जमानत भी जब्त

कौन-कौन से दस्तावेज़ साथ लाने होंगे?

इच्छुक उम्मीदवारों को 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन पहुंचना होगा और साथ लाने होंगे-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • 10वीं का प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज 2 फोटोग्राफ
  • अन्य संबंधित प्रमाण पत्र

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में आने-जाने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख