#रोजगार
June 23, 2026
सुक्खू सरकार ने निकाली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 470 पद, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
पढ़े-लिखे युवाओं के लिए राहत भरी खबर
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग में कई पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि CM सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश बागवानी विभाग में 450 पद भरने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन पदों को अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।
जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम CM सुक्खू ने बागवानी विभाग, HP शिवा परिजयोजना और जनजातीय विकास की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लंबे समय से विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी पर चर्चा की गई है। बैठक में चर्चा हुई कि फील्ड स्टाफ की कमी के कारण बागवानों तक आधुनिक तकनीक, पौध प्रबंधन, फसल विविधीकरण और रोग नियंत्रण संबंधी सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
ऐसे में बागवानी विभाग में नई भर्ती होना किसानों के लिए भी अच्छी खबरा है। नई भर्ती के बाद प्रदेश के गांव-गांव तक विभाग के कर्मी पहुंच पाएंगे और किसानों को भी समय पर आसानी से विशेषज्ञ सलाह मिल पाएगी।