#रोजगार

January 8, 2026

हिमाचल: महिलाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, इस जिला में हो रही बंपर भर्ती; जानें नियम शर्तें

जाने आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि

शेयर करें:

Anganwadi Recruitment Chamba

चंबा। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल के चंबा जिला में महिलाओं की बंपर भर्ती होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में बाल विकास परियोजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर ने दी। उन्होंने बताया कि परियोजना क्षेत्र में 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 45 सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जाने आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि

जिन महिलाओं को यह नौकरी करनी है और जो इसके लिए योग्य हैं, वे अपना आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेज लेकर 31 जनवरी 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, चंबा के कार्यालय में जमा कर सकती हैं। यह बहुत जरूरी है कि सभी दस्तावेज सही-सही हों और समय पर आवेदन जमा किया जाए, क्योंकि समय सीमा के बाद आए हुए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मशीन की चपेट में आया कामगार, शरीर से अलग हो गया हाथ; थम गईं सांसें

कब और कितने बजे होगा  इंटरव्यू

जो उम्मीदवार आवेदन जमा करेंगी, उनका साक्षात्कार दो दिन आयोजित किया जाएगा। पहला दिन 11 फरवरी 2026 और दूसरा दिन 13 फरवरी 2026 होगा।  इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होगा और यह बाल विकास परियोजना अधिकारी, चंबा के कार्यालय में होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पहुंचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं ताकि उनका  इंटरव्यू सुचारू रूप से हो सके।

जाने कहां-कहां  हैं पद

⦁    कार्यकर्ता के पद: मढी, मुगला, कैहला, जडेरा, दडोगा, गत्याणु
⦁    सहायिका के पद: बनगोटु, नघुंई, हडोठा, टुटी, उदयपुर, झुलाडा, काहलो, थडी, गत्याणु, हुंजाड़, तडोली, गुरेंट, हरदासपुरा-1, टिकरी, देहरा, हडियांजु, टिपरा-2, करंगोरा, पंजियारा, टिककर, कुन्हा, लोधर, झिकडु, सरा, कैहलाला, टिटणु, लमसेरी, थनोटी, पंजूण, घोलटी-2, भामुंई, बांई, सोंथली, धार, भुमणी, कसाकड़ा, सिंगी, ठुकराला, बैंसका, चीमा, सिंडल, सेरु, समुई, नमलीका, अप्पर ओबड़ी

 

यह भी पढ़ें : CM के गृहजिले में हुड़दंग : बेखौफ युवकों ने बसों को रोक की तोड़फोड़- दी खुली चुनौती

आवेदन के नियम शर्तें

  • महिला उम्मीदवार
  • न्यूनतम शिक्षा: 12वीं पास
  • आयु: 18 से 35 साल
  • स्थायी निवासी: जिस आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया में है, वहीं की स्थायी निवासी
  • वार्षिक पारिवारिक आय: 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए

जरूरी दस्तावेज साथ ले जाए 

⦁    हिमाचली/बोनाफाइड प्रमाण पत्र
⦁    आयु प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट)
⦁    शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10+2)
⦁    आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा)
⦁    निवास प्रमाण पत्र (फीडर एरिया)
⦁    परिवार रजिस्टर की प्रति
⦁    यदि लागू हो तो: दिव्यांग / विधवा / अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग / अनुभव / दो बेटियों वाले परिवार का प्रमाण पत्र

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले: भ्रष्टाचार का अड्डा थी कांग्रेस की पुरानी योजना, फर्जी मस्टरोल से छीना गरीबों का हक

यहां से लें अधिक जानकारी

अधिक जानकारी या किसी भी तरह की शंका होने पर इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी, चंबा के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा वे अपने नजदीकी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र या वृत्त पर्यवेक्षक के कार्यालय में भी जाकर सभी विवरण प्राप्त कर सकती हैं। कार्यालय में जाकर उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और साक्षात्कार से जुड़ी जानकारी पूरी तरह से समझाई जाएगी, ताकि वे समय पर और सही तरीके से आवेदन जमा कर सकें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख