#हादसा

January 8, 2026

हिमाचल: मशीन की चपेट में आया कामगार, शरीर से अलग हो गया हाथ; थम गईं सांसें

उद्योग में काम कर परिवार का करता था भरन पोषण

शेयर करें:

kala amb accident

नाहन। हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में से कई लोगों के चूल्हे जलते हैं। इन्हीं उद्योगों में काम कर सैंकड़ों हजरों लोग अपने परिवार को पाल रहे हैं। लेकिन कई बार इन उद्योगों में ऐसे भयानक हादसे हो जाते हैं, जो परिवार को कभी ना भूलने वाले गम दे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सिरमौर जिले के नाहन क्षेत्र के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक उद्योग में छोटी सी लापरवाही ने एक मजदूर की सांसें छीन ली। 

शरीर से कट कर अलग हो गया हाथ

मिली जानकारी के अनुसार कालाअंब के एक उद्योग की पैकिंग यूनिट में हुआ दर्दनाक हादसा एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए निगल गया। रोज़ी.रोटी की तलाश में कंपनी में काम कर रहा एक मजदूर ड्यूटी के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि कालाअंब थाना क्षेत्र में स्थित हिमाचल पैकर्स नामक कंपनी में कार्यरत अशोक कुमार ड्यूटी पर मशीन के पास काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन ने उसकी बाजू को अपनी चपेट में ले लिया। पल भर में उसका हाथ बुरी तरह कट गया और मौके पर ही भारी मात्रा में खून बहने लगा।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले: भ्रष्टाचार का अड्डा थी कांग्रेस की पुरानी योजना, फर्जी मस्टरोल से छीना गरीबों का हक

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसों की डोर

हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टर उसे बचाने में असफल रहे और इलाज के दौरान अशोक कुमार ने दम तोड़ दिया।

परिवार का एकमात्र सहारा था अशोक

मृतक अशोक कुमार उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का रहने वाला था और कालाअंब में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन.पोषण करता था। उसके असामयिक निधन से परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य चला गया। घर में अब बुजुर्ग माता.पिता और अन्य परिजन बेसहारा हो गए हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मातम का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें : CM के गृहजिले में हुड़दंग : बेखौफ युवकों ने बसों को रोक की तोड़फोड़- दी खुली चुनौती

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और मजदूरों को न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए गए थे और न ही मशीनों की सही देखरेख की जा रही थी। इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूटी सवारों के पास मिला लाखों का चिट्टा और नगदी, घर में भी मिला नशे का भंडार

पुलिस जांच में जुटी

कालाअंब पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और यह भी देखा जाएगा कि कंपनी प्रबंधन ने श्रम कानूनों और सुरक्षा नियमों का कितना पालन किया था। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख