#रोजगार

February 27, 2026

हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 100 पद, एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल

किन-किन योग्यताओं वाले युवा ले सकते हैं भाग?

शेयर करें:

Bumper Bharti

चंबा। हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंबा जिले में एक विशेष कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से युवाओं को क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों पर रोजगार पाने का मौका मिलेगा। यह भर्ती राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) लचोड़ी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के तहत की जाएगी।

कितने बजे और कहां पर पहुंचें 

यह साक्षात्कार ITI द्वारा 07 मार्च  सुबह 10 बजे लचोड़ी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट के जरिए एक निजी कंपनी 100 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। संस्थान के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में केपी रिलायबल टेक्नीक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भाग ले रही है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आर्थिक संकट गहराया : सरकारी बॉंड बेचकर 1 हजार करोड़ का लोन लेंगे CM सुक्खू

किन-किन योग्यताओं वाले युवा ले सकते हैं भाग?

इस प्लेसमेंट ड्राइव में अलग-अलग पढ़ाई करने वाले युवाओं को मौका दिया जा रहा है। यानी कई तरह की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इनमें शामिल हैं-

  • आईटीआई ट्रेड: इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वायरमैन, एमएमवी, कोपा
  • पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक
  • स्नातक पास अभ्यर्थी (बीए, बीएससी, बीकॉम)
  • यानी तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के साथ-साथ सामान्य स्नातक डिग्री धारकों के लिए भी यह एक अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देवता साहिब ने पूरी की मनोकामना, परिवार ने दान में दी जमीन- बनेगा भव्य मंदिर

कितनी मिलेगी सैलरी और कहा रहेगा कार्यस्थल ?

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 14,451 रुपये से 18,975 रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) प्रदान किया जाएगा। यह पैकेज कंपनी की शर्तों के अनुसार तय किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के खरखोदा (गुरुग्राम) में की जाएगी। यानी चयनित युवाओं को हरियाणा में नौकरी करने का अवसर मिलेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

कंपनी चयन प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा करेगी, जिसमें शामिल हैं-

  • ऑनलाइन प्री-प्लेसमेंट टॉक
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • क्तिगत साक्षात्कार
  • ऑफर लेटर वितरण

इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़े : हिमाचल में रिटायरमेंट के बाद कानूनगो को मिली प्रमोशन - बनाया नायब तहसीलदार, उठ रहे सवाल

इंटरव्यू में आने से पहले रखें ये दस्तावेज तैयार

इच्छुक अभ्यर्थियों को 07 मार्च को सुबह 10 बजे ITI लचोड़ी परिसर में पहुंचना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार अपने साथ निम्न दस्तावेज अवश्य लाएं- 

  • बायोडाटा
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नौकरी के लिए जरूर करें आवेदन 

यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रदेश के उन युवाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो रोजगार की तलाश में हैं। खास बात यह है कि विभिन्न ट्रेड और स्नातक डिग्री धारकों को एक ही मंच पर नौकरी का अवसर मिल रहा है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस मौके का पूरा लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर साक्षात्कार में भाग लें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख