राजनीति

#रोजगार

March 31, 2025

हिमाचल में कल से खुलेगा Govt Jobs का पिटारा, इन विभागों में निकलेंगी भर्तियां

सबसे ज्यादा भर्तियां पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIimachal Government Jobs

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 1 अप्रैल से नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। सीएम सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 25 हजार नौकरियां देने का ऐलान कर रखा है।

 

बताया जाता है कि हिमाचल में सबसे पहले ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में 1142 खाली पदों को भरने की कवायद शुरू होगा। सीएम सुक्खू ने अपने बजट में ग्रामीण विकास और पंचायतों को मजबूत करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। उसी को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार सबसे पहले इस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के खाली पदों पर भर्ती शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 महिला नशा तस्कर अरेस्ट- कोई झाड़ियों के पीछे बुलाती थी ग्राहक- कुछ ने घर को बनाया था अड्डा

पंचायत सचिवों के 853 पदों पर होंगी भर्तियां

फिलहाल हिमाचल प्रदेश में पंचायत सचिवों के 853 पद खाली पड़े हैं। राज्य की 3615 पंचायतों में एक सचिव के पास 3 पंचायतों तक का जिम्मा है। इसके कारण पंचायतों में विकास कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। सुक्खू सरकार विकास कार्यों में देरी को और बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि पंचायत सचिवों के 853 पदों पर भर्तियों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा इस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 1142 पद खाली हैं।

एक हजार टीचरों की भर्तियां

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में एक हजार पदों पर भर्तियां होंगी। राज्य की सुक्खू कैबिनेट ने स्कूल और कॉलेज शिक्षा के लिए अलग से निदेशालय बनाने को मंजूरी दी है। नए शिक्षण सत्र से ही सरकार स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा की क्वालिटी को सुधारने जा रही है। ऐसे में बताया जाता है कि टीचरों के 1000 पदों पर तुरंत भर्तियां की जानी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नहीं रहा बेटा, माता-पिता बेखबर- 14 को घर पर थी शादी; जिद्द करके निकला था ट्रिप पर

1000 कॉन्स्टबलों की होगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश में इस समय 1226 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। 1 अप्रैल के बाद बचे हुए 1000 कॉन्स्टेबलों की भर्ती भी शुरू होगी। इस बारे में जल्द ही अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। नए वित्त वर्ष में होमगार्ड के 113 पदों पर भी भर्तियां होनी हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख