#रोजगार
July 26, 2026
हिमाचल में 12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, जल्द करें आवदेन- यहां जानें सबकुछ
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए अचछी खबर आई है। कांगड़ा जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय सुलह (भेडू महादेव) के तहत आंगबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक महिलाओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक अप्लाई करना होगा। तय तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय सुलह (भेडू महादेव) के अंतगर्त आने वाले उप-मंडल धीरा और पालमपुर के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कहां कितने भरे जाएंगे पद?
उपमंडल धीरा
उपमंडल धीरा
आपको बता दें कि उप-मंडल धीरा में इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2026 मंगलवार और पालमपुर के लिए 19 अगस्त, 2026 बुधवार रखी गई है। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूरे दस्तावेजों समेत शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय में आवेदन कर सकती हैं।
योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार दो अलग-अलग दिन आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन राणा ने दी है। उन्होंने बताया कि-
क्या रहेगा आयु सीमा?
आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु सीमा भी तय की गई है। इच्छुक महिलाओं की उम्र आवेदन करने की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। हालांकि, इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वालीं महिला उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगा सकती हैं।
इस भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन अंकों के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। जिसमें-
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार महिलाओं को कुछ दस्तावेज साक्षात्कार वाले दिन साथ लाने होंगे। जैसे कि-