#अपराध

July 26, 2026

हिमाचल पुलिस ने HRTC बस से गिरफ्तार किया युवक, माचिस की डिब्बी में भरा था चिट्टा

पुलिस ने शक के आधार पर ली थी युवक की तलाशी

शेयर करें:

hrtc man nankhari 32 years man match box chitta smuggler shimla police himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने एक और सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रहे एक युवक के कब्जे से चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने ली HRTC की तलाशी

जानकारी के अनुसार, बीती 24 जुलाई को शोघी पुलिस चौकी के पास स्पेशल सेल शिमला की टीम नियमित गश्त और विशेष जांच अभियान के तहत वाहनों एवं यात्रियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक HRTC बस को रोककर उसमें यात्रा कर रहे यात्रियों की तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: दिहाड़ी लगाने गया था पति, पत्नी ने उठाया गलत कदम- 2 साल की मासूम ने खोई मां

माचिस की डिब्बी से मिला चिट्टा

जांच के दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। संदेह के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें रखी एक माचिस की डिब्ब में से 12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

32 वर्षीय युवक हुआ गिरफ्तार

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी की पहचान अमित ठाकुर (32) के रूप में हुई है- जो कि ननखड़ी, शिमला का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालुगंज में धारा 21, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- HRTC का बड़ा फर्जीवाड़ा : इंस्पेक्टर गायब, कंडक्टर ने खुद ही बना दी चेकिंग रिपोर्ट- 3 सस्पेंड

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से पहुंचा, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या यह किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं तथा उसकी कॉल डिटेल, संपर्क सूत्रों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के तीन गांव में भीषण तबाही- कई परिवार बेघर, आज CM करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के बढ़ते खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख