#रोजगार
February 11, 2025
हिमाचल : आठवीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, 27 फरवरी तक करें आवेदन
दैनिक वेतन आधार पर भरे जाएंगे ये पद
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग ने बाइंडिंग मशीन अटेंडेंट के पदों पर आठवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के मौके खोले हैं। इन पदों पर भर्ती ऑनलाइन की जाएगी। भर्ती के लिए खोले गए 3 पदों में से एक सामान्य वर्ग का और बाकी दो ईडब्लूएस और ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
आवेदन 27 फरवरी तक किए जा सकेंगे। ये पद दैनिक वेतन आधार पर भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग का 1 पद, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग का 1 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग का 1 पद शामिल है।
क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?
उम्मीदवारों का कम से कम 8वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग की आधिकारिक वैबसाइट hppns.hp.gov.in पर जाकर 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बाइडिंग मशीन अटैंडैंट का कार्य छपाई के बाद कागजात और पुस्तकों को व्यवस्थित रूप से जोड़ना, उनकी फिनिशिंग करना और उन्हें अंतिम रूप देना होता है। यह नौकरी तकनीकी दक्षता की मांग करती है, साथ ही श्रमशक्ति और मशीनों के साथ काम करने की क्षमता भी आवश्यक होती है।
राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया को तेज कर रही है। इसी क्रम में मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में भी चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह नौकरी उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर हो सकती है जो तकनीकी कार्यों में रुचि रखते हैं और सरकारी विभाग में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
आवेदकों से कहा गया है कि वे तीनों पदों के लिए आवेदन भेजने से पहले नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट आकार की फोटो, योग्यता और अनुभव के प्रमाण पत्र के साथ 27 फरवरी तक आवेदन करना होगा। जनजातीय/दुर्गम/कठिन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च, 2025 होगी। इन पदों के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।