#रोजगार

January 26, 2026

हिमाचल में डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 331 पद, यहां जानें सब कुछ

मेरिट के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन

शेयर करें:

331 posts gramin dak sevaks recruitments sukhu government himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। डाक विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा भी नहीं देनी पड़ेगी।

कितने भरे जाएंगे पद?

आपको बता दें कि डाक विभाग द्वारा हिमाचल में 331 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर डाक निदेशालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्फ में 4 दिन देह को पहरा देता रहा कुत्ता, रेस्क्यू टीम भी हैरान- 2 लापता में से एक की खोज खत्म

पूरी तरह डिजिटल रहेगी भर्ती

आपको बता दें कि डाक विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा है। साथ ही 331 पद अलग-अलग वर्गों के लिए बांटे गए हैं, जैसे कि-

  • अनारक्षित- 137
  • OBC- 62
  • अनुसूचित जाति- 83
  • अनुसूचित जनजाति- 12
  • EWS- 37

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रील के क्रेज ने छीनी दोनों भाइयों की जिंदगी, बर्फ में रेस्क्यू कर चौथे दिन मिली बॉडी

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2026 (मंगलवार) से शुरू होगी- जो कि 3 मार्च, 2026 (मंगलवार) तक चलेगी। अगर किसी अभ्यर्थी से आवेदन में किसी तरह की गलती हो जाती है तो उसे त्रुटि सुधार के लिए 6 से 8 मार्च तक आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

  • पोस्ट मास्टर (BPM)
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)
  • ग्रामीण डाक सेवक (GDS)

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बर्फबारी में बहन के घर गए भाई की मौ.त, 13 KM पैदल चल परिजनों ने अस्पताल पहुंचाई देह

कैसे होगी सिलेक्शन?

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। 

क्या रहेगी आयु सीमा?

भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए उम्र में छूट का भी प्रावधान दिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख