#हादसा
January 26, 2026
हिमाचल : बर्फ में 4 दिन देह को पहरा देता रहा कुत्ता, रेस्क्यू टीम भी हैरान -2 लापता में से एक की खोज खत्म
हेलीकॉप्टरों से किया सर्च ऑपरेशन शुरू
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रील बनाने के लिए घर से निकले दो भाईयों में से एक का शव रेस्क्यू टीम ने चार दिन बाद बरामद किया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक का पालतू कुत्ता चार दिन तक बर्फ और ठंडी हवा में सुनसान इलाके में लाश की रखवाली करता रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला चंबा जिले के भरमौर में पिछले चार दिनों से दो भाई लापता थे। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने उनकी खोजबीन में हर संभव प्रयास किया। आज सेना की मदद से हेलीकॉप्टरों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
इस दौरान बर्फ से ढके सुनसान इलाके में एक युवक का शव दिखाई दिया। बर्फ की मोटी परत और कड़ाके की ठंड के कारण वहां तक पहुंचना रेस्क्यू टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। लेकिन जब टीम शव तक पहुंची, तो उन्हें एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया।
युवक के पास उसका पालतू पिट-बुल कुत्ता मौजूद था, जो पिछले चार दिनों से बर्फ और ठंडी हवाओं के बीच उसकी लाश की रखवाली कर रहा था। बताया जा रहा है कि कुत्ता इतना वफादार था कि उसने रेस्क्यू टीम को पास आने से भी रोक दिया, टीम धीरे-धीरे और सावधानी से पास पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पयूष उम्र 13 साल, निवासी गांव भरमौर, जिला चंबा का कहने वाला था।
वहीं, स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीम दोनों ही कुत्ते की इस वफादारी को देखकर भावुक हो गए। चार दिन तक बर्फ में अकेले रहने के बावजूद, कुत्ता अपने मालिक के पास बना रहा और उसकी रक्षा करता रहा। यह कहानी न केवल दुखद है, बल्कि प्रेम, निष्ठा और वफादारी का जीवंत उदाहरण भी है।