#रोजगार
April 13, 2026
हिमाचल में 100 पदों पर निकली भर्ती : 21 हजार तक मिलेगी सैलरी, एक क्लिक में जाने पूरी डिटेल
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं।
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में बंपर भर्ती निकली है- जिसमें एक नामी कंपनी द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा। इस सक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।
इस साक्षात्कार में कंपनी ब्ल्यू स्टार लिमिटेड, कालाअंब द्वारा अपरेंटिस और ऑपरेटर्स के 100 पदों को भरा जाएगा। खास बात ये है कि इस साक्षात्कार में युवाओं का चयन बिना किसी WRITTEN टेस्ट के होगा। इस बात की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी है।
कंपनी द्वारा ये साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 18 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मदीवारों के पास आवेदन करने के लिए महज पांच दिन का समय बचा है।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में 12वीं पास, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनर, मशीनिस्ट, प्लंबर, टर्नर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में ITI डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।
इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से अच्छा-खासा वेतन, कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। युवाओं को 16,000 रुपये से 20,800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-
इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर कल सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-