#हिमाचल

May 29, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव : डिप्टी CM के भाई की करारी हार, कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने लहराया परचम

डिप्टी सीएम के चचेरे भाई को भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने हराया

शेयर करें:

panchayat election

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद में हुए पंचायत चुनाव के नतीजों ने स्थानीय राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह क्षेत्र मानी जाने वाली इस पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

डिप्टी सीएम के भाई की हार

प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में भाजपा समर्थित उम्मीदवार लखवीर सिंह लक्खी ने उपमुख्यमंत्री के चचेरे भाई अनूप अग्निहोत्री को कड़े मुकाबले में पराजित कर दिया। वहीं उपप्रधान पद पर भाजपा समर्थित प्रवीन कुमार की जीत ने इस परिणाम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।

यह भी पढ़ें : HRTC 1 जून से बदलेगा नियम : हिम बस कार्ड बिना छात्रों और महिलाओं की मुफ्त यात्रा होगी बंद

गोंदपुर जयचंद पंचायत में सियासी संदेश

गोंदपुर जयचंद पंचायत को लंबे समय से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रभाव क्षेत्र माना जाता रहा है। ऐसे में उनके करीबी रिश्तेदार की हार को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। चुनाव परिणाम सामने आते ही क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जीत का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तूफान का अलर्ट- कई जिलों में खतरे की घंटी, जमकर होगी बारिश और ओलावृष्टि

मतदाताओं ने दिया अलग संदेश

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस चुनाव में मतदाताओं ने पारिवारिक और राजनीतिक प्रभाव से ऊपर उठकर उम्मीदवारों के जनसंपर्क, कार्यशैली और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी। यही कारण रहा कि मुकाबला बेहद रोचक रहा और परिणाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 75.98 प्रतिशत मतदान, अब परिणामों पर टिकी सबकी नजरें

जीत के बाद क्या बोले विजेता?

प्रधान पद पर विजयी रहे लखवीर सिंह लक्खी ने पंचायत की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरे क्षेत्र के विकास, पारदर्शी प्रशासन और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। वहीं उपप्रधान पद पर प्रवीन कुमार की जीत से भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस ने 17 साल की लड़की को धमकाया, जबरन दर्ज किए बयान- अफसर समेत चार सस्पेंड

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गोंदपुर जयचंद पंचायत का यह परिणाम केवल एक पंचायत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति पर भी दिखाई दे सकता है। फिलहाल इस जीत को भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि और हरोली क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख