#अपराध

April 3, 2026

हिमाचल: नशे की लत ने युवाओं को बनाया ह*त्या.रा, महिला को उतारा मौ*त के घाट; 3 अरेस्ट

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

शेयर करें:

Mandi Crime News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में तेजी से बढ़ती नशे की समस्या अब खौफनाक रूप लेती नजर आ रही है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि नशे की लत में फंसे युवा अपराध की खतरनाक राह पकड़ रहे हैं। चोरी, लूटपाट और अब हत्या जैसे जघन्य अपराध भी इसी कड़ी का हिस्सा बनते जा रहे हैं। मंडी जिले में एक माह पहले हुई बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच ने इसी भयावह सच्चाई को उजागर किया है।

बुजुर्ग महिला की कर दी थी हत्या

दरअसल मंडी के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर के सरकीधार क्षेत्र में करीब एक माह पहले एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी । इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। अब पुलिस की विशेष जांच टीम ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : राजपूत से फर्जी गुज्जर बन डिप्टी रेंजर की पोस्ट तक पहुंचा प्रकाश चंद, अब हुई जेल

नशे के लिए लूट और फिर खूनी खेल

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़े गए तीनों युवक नशे के दलदल में पूरी तरह धंसे हुए हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपियों को नशे की अगली श्खेपश् खरीदने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। इसी सनक में उन्होंने वृद्ध महिला के घर में लूटपाट की योजना बनाई। लेकिन जब 78 वर्षीय बौद्ध भिक्षु ओरजे शोकी ने विरोध किया, तो इन नशेडियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यह केवल एक हत्या नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि नशे के लिए पैसे न होने पर आज का युवा चोरी और लूटपाट से आगे बढ़कर कत्ल जैसे जघन्य अपराध करने से भी नहीं हिचकिचा रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक : ढेर सारी कैश और चिट्टा बरामद, टैक्सी से निकले थे डील करने

घर में अकेली रहती थी महिला

मृतका की पहचान 78 वर्षीय बौद्ध भिक्षु के रूप में हुई है, जो नैना देवी जंगल के पास स्थित एक कुटिया में अकेली रहती थीं। उनके पति का देहांत पहले ही हो चुका था और वह धार्मिक साधना में लीन रहती थीं। 4 मार्च को जब उनका शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला, तो इलाके में दहशत फैल गई थी। हत्या की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महिला के शरीर पर गहरे घाव पाए गए, जो हमलावरों की बेरहमी को बयां करते हैं।

यह भी पढ़ें : टोल टैक्स हंगामे के बाद बैकफुट पर सुक्खू सरकार- HP नंबर को बड़ी राहत, बाहरी के भी घटाए रेट

पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडी ने तत्काल विशेष जांच दल का गठन किया था। पिछले एक महीने से पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी और आखिरकार गुरुवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया गया। हालांकि, इस मामले में अभी दो अन्य संदिग्ध फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख