#विविध

May 29, 2026

हिमाचल : चुनाव में जीत के बाद शर्ट उतार जमकर नाचे कांग्रेसी, VIDEO वायरल- BJP ने जताई नाराजगी

वीडियो वायरल होने पर हो रहा जमकर विवाद

शेयर करें:

mandi news balh news chhatu panchayat inder singh gandh viral video shirt less dance

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की छातडू पंचायत में पंचायत चुनाव जीतने के बाद मनाए गए जश्न का एक वीडियो अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।

वायरल वीडियो से बढ़ा सियासी तापमान

बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेताओं और समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद छातडू पंचायत में कुछ कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में विवाद : ढाई घंटे तक गायब रही मतपेटी, खूब मचा हल्ला- आयोग से जांच की मांग

 शर्ट उतार जमकर नाचे कांग्रेसी

इसी दौरान कुछ लोगों के शर्ट उतारकर नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला अब पंचायत की सीमाओं से निकलकर प्रदेश की राजनीति तक पहुंच गया है।

विधायक गांधी ने जताई नाराजगी

भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने इस पूरे घटनाक्रम को देवभूमि हिमाचल की संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार न केवल अनुचित है बल्कि समाज को गलत संदेश देने वाला भी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव का सबसे दिलचस्प मुकाबला : दोनों प्रत्याशियों को पड़े बराबर वोट, पर्ची से हुआ फैसला

महिलाओं के सामने जमकर नाचे

विधायक ने आरोप लगाया कि यह सब पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर जश्न मनाया जा रहा था, वहां महिलाएं भी मौजूद थीं। ऐसे माहौल में इस प्रकार का प्रदर्शन सामाजिक मूल्यों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

कांग्रेस मांगे सार्वजनिक माफी

इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस नेतृत्व और कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों से प्रदेश की जनता के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक जीत का जश्न मनाना अलग बात है। मगर सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चुनाव ड्यूटी छोड़ प्रचार करने पहुंच गया पटवारी, गिरी गाज- DC ने किया सस्पेंड

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने भी प्रदेशभर में कई स्थानों पर जीत हासिल की है। मगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमेशा संयम और मर्यादा के साथ खुशियां मनाई हैं।

लोकतंत्र और संस्कृति पर बहस

विधायक गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जश्न मनाने का तरीका समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि क्षेत्र की जनता इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से देख रही है और भविष्य में इसका राजनीतिक असर भी दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मिसेज CM के विस क्षेत्र में खेला- पूर्व मंत्री के भतीजे ने 610 वोटों के अंतर से जीती प्रधानी

वायरल वीडियो पर चर्चा

वहीं दूसरी ओर, वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख