#अव्यवस्था

May 29, 2026

हिमाचल : चुनाव ड्यूटी छोड़ प्रचार करने पहुंच गया पटवारी, गिरी गाज- DC ने किया सस्पेंड

शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

शेयर करें:

himachal panchayat duty election fatehpur news polling officer suspended

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाली एक शिकायत ने कांगड़ा प्रशासन को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पोलिंग ऑफिसर पर न सिर्फ ड्यूटी से गायब रहने बल्कि चुनाव प्रचार में शामिल होने के आरोप लगे। जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।

चुनाव ड्यूटी छोड़ प्रचार करने पहुंच गया पटवारी

मामला कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल का है, जहां स्थाना पटवार सर्किल में तैनात पटवारी सुनील कुमार की ड्यूटी पंचायत बगड़ोली में पोलिंग ऑफिसर के रूप में लगाई गई थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में सियासी बवाल: अपने ही गांव में घिरे कांग्रेस विधायक, लगे मुर्दाबाद के नारे

DC ने किया सस्पेंड

आरोप है कि मतदान से पहले बुधवार रात वह अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा उन पर अपने ही क्षेत्र में एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के आरोप भी लगाए गए।

शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

मामले की शिकायत प्रशासन तक पहुंचते ही इसे गंभीरता से लिया गया। जांच के बाद जिलाधीश कांगड़ा ने पोलिंग ऑफिसर सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। प्रशासन का मानना है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की निष्पक्षता और उपस्थिति बेहद महत्वपूर्ण होती है।

यह भी पढ़ें : HRTC 1 जून से बदलेगा नियम : हिम बस कार्ड बिना छात्रों और महिलाओं की मुफ्त यात्रा होगी बंद

पोलिंग ऑफिसर ने दी सफाई

वहीं निलंबित किए गए सुनील कुमार ने अपने ऊपर लगे चुनाव प्रचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके कारण वह ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने प्रचार में शामिल होने के आरोपों को भी निराधार बताया है।

SDM ने क्या कहा?

SDM फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि पोलिंग ऑफिसर के खिलाफ ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अपनी पंचायत में चुनाव प्रचार करने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए मतदान केंद्र पर दूसरे पोलिंग ऑफिसर की तैनाती कर दी गई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तूफान का अलर्ट- कई जिलों में खतरे की घंटी, जमकर होगी बारिश और ओलावृष्टि

चुनावी निष्पक्षता पर प्रशासन सख्त

पंचायत चुनाव के दौरान लगातार विभिन्न स्थानों से अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही या पक्षपात को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख