#विविध

June 27, 2026

हिमाचल में पंजाबी की हीरोपंति : चलती कार से बना रहा था वीडियो, पुलिस ने सिखाया सबक

चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकल कर वीडियो बना रहा था पंजाबी

शेयर करें:

manali-police-fines-punjab-tourist-for-taking-selfie-from-moving-car-sunroof

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में रोमांच के नाम पर लापरवाही करना पंजाब के एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर सेल्फी और वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद मनाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

हिमाचल में पंजाबी की हीरोपंति

पुलिस टीम ने चलती गाड़ी में हीरोपंति करने वाले पंजाबी का 3,500 रुपये का चालान  कर दिया। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करता दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मंडी से घर लौट रहे थे दो दोस्त, गहरी खाई में गिरी गाड़ी- पुष्पराज ने तोड़ा दम

चलती कार से बना रहा था वीडियो

जानकारी के अनुसार, घटना मनाली-पतलीकूहल मार्ग पर लगभग 15 मील के आसपास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पर्यटक चलती गाड़ी के सनरूफ से आधा शरीर बाहर निकालकर मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाने में व्यस्त है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस दौरान वाहन सड़क पर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था। आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें- सावाधान हिमाचल! अगले 6 दिन जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

हिमाचल पुलिस इन एक्शन मोड

वीडियो सामने आने के बाद मनाली पुलिस ने बिना देरी किए इसकी जांच शुरू की। वाहन की पहचान होने पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ऑनलाइन चालान जारी किया गया। बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार दोपहर का था और उसी दिन शाम तक पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली।

पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस के अनुसार, संबंधित वाहन PB-15-Z-0878 पंजाब में पंजीकृत है। वाहन के मालिक की पहचान राहुल सोनी निवासी अबोहर जिला फाजिल्का, पंजाब) के रूप में हुई है। नियमों के उल्लंघन पर वाहन का 3,500 रुपये का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें- HP शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला : मिड-डे मील में नहीं होगा भेदभाव- रोल नंबर अनुसार बैठेंगे बच्चे

हो सकता है बड़ा हादसा

DSP मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में इस प्रकार की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ पर्यटक सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने या आकर्षक वीडियो बनाने के लिए सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं।

चलती गाड़ी से बाहर निकलना...

चलती गाड़ी के सनरूफ या खिड़की से बाहर निकलना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है। बल्कि इससे वाहन में बैठे अन्य लोगों और सड़क पर चल रहे दूसरे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 25 वर्षीय युवक की सर्बिया में मौ.त : माता-पिता को दोस्तों से फोन पर मिली खबर

पर्यटकों से की अपील

उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि हिमाचल प्रदेश की यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करें। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें, लेकिन ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे स्वयं या दूसरों की जान जोखिम में पड़े।

कई तरह के वीडियो आए सामने

हाल के महीनों में मंडी-मनाली, कुल्लू और रोहतांग की ओर जाने वाले मार्गों से इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग चलती गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाते, नाचते या फोटो खिंचवाते नजर आते हैं। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता का इंतजार कर रहे थे मासूम बच्चे, घर लौटी देह- पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन का कहना है कि पर्यटन का उद्देश्य सुरक्षित और सुखद यात्रा होना चाहिए। कुछ मिनटों की रील या तस्वीर के लिए अपनी जान को खतरे में डालना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। इसलिए सभी पर्यटकों से जिम्मेदारी के साथ यात्रा करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख