#यूटिलिटी
February 27, 2026
हिमाचल: पहली मार्च से होंगे यह बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर; व्हॉट्सएप नियम भी बदलेंगे
UPI PIN या पासवर्ड से नहीं होगी ट्रांजैक्शन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश और देश में पहली मार्च से कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब और रोज़मर्रा के खर्चों पर पड़ेगा। डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग, किराया और यहां तक कि व्हॉट्सएप के नियम भी अब बदलने वाले हैं। इसलिए समय रहते इन बदलावों की जानकारी रखना जरूरी है, ताकि आपका पैसा और डिजिटल लेनदेन दोनों सुरक्षित रहें।
आजकल हम सभी अपने लेनदेन के लिए डिजिटल पेमेंट पर बहुत निर्भर हैं। यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट और कार्ड के जरिए हम आसानी से पैसे भेजते और लेते हैं। लेकिन डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड और हैकिंग का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में बैंक और डिजिटल प्लेटफॉर्म अब सुरक्षा को और मज़बूत बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई आबकारी नीति में शराबियों की बल्ले बल्ले, अब इतनी बोतलें ले जा सकेंगे साथ
विशेषकर बड़े अमाउंट वाले ट्रांजैक्शन में अब सिर्फ UPI PIN या पासवर्ड से काम नहीं चलेगा। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (जैसे फिंगरप्रिंट या फेस आईडी) या कोई अतिरिक्त सुरक्षा कदम लागू किए जा सकते हैं। इसका मकसद है कि आपके पैसे सुरक्षित रहें और कोई भी ऑनलाइन फ्रॉड या धोखाधड़ी आसानी से न हो पाए।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- तबादलों के नाम पर 'मनमानी' नहीं चलेगी!
इस बदलाव के बाद यूजर्स को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। बड़ी ट्रांजैक्शन करते समय सुनिश्चित करना होगा कि आपका मोबाइल सुरक्षित है, SIM सक्रिय है और KYC अपडेटेड है।
डिजिटल और वित्तीय बदलावों के साथ अब किराए के नियमों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए या रिन्यू किए जाने वाले रेंट एग्रीमेंट अब डिजिटल रजिस्ट्रेशन के साथ करना जरूरी हो सकता है। इसके अलावा, सिक्योरिटी डिपॉजिट की सीमा अब अधिकतम दो महीने के किराए तक सीमित की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : बुरी फंसी SDM ओशीन- ब्रांड प्रमोशन मामले में जांच के निर्देश, मैडम ने सोशल मीडिया से हटाया वीडियो
साथ ही, मकान मालिक को किरायेदार के घर आने से पहले पूर्व सूचना देना अनिवार्य किया जा सकता है, ताकि किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद और असुविधा कम हो सके।