#हादसा
February 6, 2026
हिमाचल: शादी के टेंट में बिजली की तारें लगा रहा था युवक, लगा करंट का जोरदार झटका- थमीं सांसें
टेंट में बिजली का काम करते लगा करंट
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी के टेंट में बिजली का काम कर रहे एक युवक को अचानक करंट लग गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के शाहतलाई में बीते कल वीरवार को हुआ है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। घटना उस समय हुई जब वह निजी होटल में शादी समारोह के लिए टेंट में बिजली का काम कर रहे थे। अचानक बिजली का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
मौके पर मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद को दौड़े और उन्हें पास के अस्पताल ले गए। लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि अस्पताल ने उन्हें AIMS अस्पताल रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बीती शाम को दुखद रूप से युवक की मौत हो गई। इस खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
पप्पु कुमार, निवासी कोहवाड़ा विश्नपुर वार्ड नंबर 07, बिहार जिला अररिया के रुप में हुई है। मृतक शादियों के टैंट में बिजली का काम करते थे
इसके बाद तुरंत पुलिस टीम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना तलाई की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को सुरक्षित तरीके से रखा लिया और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, ताकि हादसे के सही कारणों की पुष्टि की जा सके।
SP बिलासपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी मिल सकेगी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के काम में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। थोड़ी भी लापरवाही या असावधानी जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।