#हादसा

February 6, 2026

हिमाचल : बारात से लौट रही कार गहरी खाई में समाई, फौजी की मौ.त- दो साथियों की हालत नाजुक

शादीवाले घर में पसरा मातम, सदमे में परिवार

शेयर करें:

BARAT CAR DITCH THREE PEOPLE HAMIRPUR SUJANPUR HIMACHAL ROAD POLICE

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बारात लेकर लौट रही एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है। कक्कड़ क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई है।

हादसे का शिकार हुई कार

हादसे में दो लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। वहीं, हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद शादीवाले घर में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो दिन जमकर होगी बारिश-बर्फबारी : 4 जिलों में घना कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

बारात से लौट रही थी कार

यह दर्दनाक हादसा सुजानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में कल देर रात पेश आया है। हादसे के वक्त कार नंबर HP20-1876 सवार लोग ऊहल से भरेड़ा बारात से घर लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी कक्कड़ पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से फिसलते हुए 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

 

Hamirpur Car Accident

गहरी खाई में गिरी कार

खाई गहरी होने के कारण वाहन को भारी नुकसान पहुंचा और कार में बैठे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र का हाल : बर्फ में 15KM पैदल चल ग्रामीणों ने मरीज को पहुंचाया अस्पताल

एक की मौत, 2 घायल

कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद झोखर गांव निवासी देसराज (50) पुत्र मंगत राम को मृत घोषित कर दिया। देसराज पूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं।

 

Himachal Road Accident

डॉक्टरों की निगरानी में घायल

वहीं, कार में सवार अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति विक्की राजस्थान का रहने वाला है, जबकि दूसरा राजू किन्नौर जिले से संबंधित बताया जा रहा है। फिलहाल, दोनों घायल डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी बाइक, दो सगे भाई थे सवार- बड़े ने छोटे की आंखों सामने तोड़ा दम

कैसे पेश आया हादसा?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना का कारण सड़क पर अंधेरा, मोड़ और वाहन का अनियंत्रित होना हो सकता है, हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

परिजनों में शोक की लहर

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और खतरनाक स्थानों पर संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख