#अपराध

August 6, 2026

हिमाचल पहुंचा जालंधर का 'माल' : पुलिस ने सब्जी की गाड़ी को किया सीज, ड्राइवर समेत 2 अरेस्ट

पुलिस ने गाड़ी का ड्राइवर और मालिक किया गिरफ्तार

शेयर करें:

kangra-police-recovers-5-18-grams-heroin-from-fruit-and-vegetable-vehicle-two-arrested

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने फल और सब्जियों से लदे एक वाहन से चिट्टा (हेरोइन) की खेप बरामद की है।

पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी गाड़ी

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा थाने की पुलिस टीम हनुमान घाट के पास नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने देहरा की ओर से आ रहे एक टाटा योद्धा वाहन को जांच के लिए रोका गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात को घर लौट रहे थे दो यार, गहरी खाई में समाई कार- 5 बच्चों ने खोए पिता

फलों-सब्जियों से लदी थी गाड़ी

वाहन फल और सब्जियों से लदा हुआ था और पहली नजर में सामान्य मालवाहक वाहन प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन के डैशबोर्ड में छिपाकर रखा गया 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

ड्राइवर और गाड़ी का मालिक अरेस्ट

इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही चालक और वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कांगड़ा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान-

  • अशोक कुमार (27) निवासी गांव रजोल
  • शुभम डोगरा (30) निवासी गांव लदवाड़ा

यह भी पढ़ें- हिमाचल से बेंगलुरु गए पढ़ने...नशे की लगी लत, चार दोस्तों की मौ**त- 2 को परिवार ने बचाया

जांलधर से लेकर आया था माल

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वाहन चालक जालंधर से फल लोड कर कांगड़ा सब्जी मंडी की ओर आ रहा था। पुलिस को पहले से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर संबंधित स्थान पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें नशे की खेप बरामद हुई।

 

कांगड़ा में ड्राइवर चिट्‌टे सहित अरेस्ट। - Dainik Bhaskar

कहां से लाया था चिट्टा?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या नशा तस्करी से जुड़ा नेटवर्क तो शामिल नहीं है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां धंसने लगा पूरा पहाड़, 150 से अधिक घरों में आई दरारें, डर के साये में ग्रामीण

पुलिस से की अपील

कांगड़ा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख