#हिमाचल

May 2, 2025

HP बोर्ड इस दिन घोषित करेगा 12वीं का रिजल्ट- 90 हजार छात्रों का इंतजार होगा खत्म

ऑफिशियल वेबसाइट और डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकेंगे परिणाम

शेयर करें:

HPBOSE 12th Resul

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, HPBOSE 12वीं का रिजल्ट 4 या 5 मई 2025 को जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक अधिसूचना नहीं आई है, लेकिन तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि छात्रों का इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं होगा।

4 मार्च से 29 मार्च तक हुई थी परीक्षा

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में करीब 90 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अब सभी छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: राशन लेने गए दो दोस्तों का टूटा याराना, खड्ड में बहे- 48 घंटे से नहीं मिला एक का सुराग

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित तरीकों से अपना परिणाम देख सकेंगे:

HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट: www.hpbose.org

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।

कौन सी जानकारी होगी मार्कशीट में?

HP Board 12th Result 2025 की डिजिटल मार्कशीट में निम्न जानकारी उपलब्ध होगी:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • पास/फेल स्टेटस
  • ग्रेड या डिवीजन

बोर्ड की ओर से बाद में स्कूलों को मूल मार्कशीट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में IMD का अलर्ट जारी: आंधी और ओलों से फसलें तबाह- लाहौल में गिरा हिमखंड

रिजल्ट से जुड़ी ज़रूरी सलाह

  • छात्र बोर्ड की वेबसाइट को बार-बार चेक करते रहें ताकि रिजल्ट आने की सूचना सबसे पहले मिल सके।
  • एक साथ ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में धैर्य रखें या वैकल्पिक लिंक का उपयोग करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद उसकी एक सॉफ्ट कॉपी सेव कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख