#अपराध
October 21, 2026
हिमाचल में BJP नेता समेत 5 लोगों पर तंत्र-मंत्र, श्मशानघाट में मिली तस्वीरों पर ठोकी थी कीलें
श्मशानघाट में मिला पांच लोगों की तस्वीरें
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक श्मशानघाट में पांच लोगों की तस्वीरें मिलने का मामला सामने आया। इनमें एक भाजपा नेता की तस्वीर भी शामिल बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और ग्रामीण भी इस मामले को लेकर हैरान हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के नारी-चिंतपूर्णी वार्ड नंबर-पांच के श्मशानघाट से सामने आया है। यहां बीते कल मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर-पांच के श्मशानघाट में पांच लोगों की तस्वीरें मिलीं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें सफेद कपड़े में लपेटी गई थीं और हर तस्वीर पर तीन-तीन कीलें ठोंकी गई थीं। मौके पर अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री भी पड़ी हुई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में वाहन बने काल : दशहरे पर उजड़े दो परिवार, पूरे गांव में पसरा मातम
श्मशानघाट में तस्वीरें किसने रखीं और इन्हें वहां रखने के पीछे क्या मकसद था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। ग्रामीण इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
नारी गांव के वार्ड नंबर-तीन के कारोबारी और युवा भाजपा नेता सुनीश डढवाल ने बताया कि मिली तस्वीरों में उनकी तस्वीर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उनकी तस्वीर इंटरनेट मीडिया से लेकर उसका प्रिंट निकलवाया गया है। सुनीश डढवाल ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस गांव में पहले बंदू*क से फोड़ते हैं पाप का घड़ा, फिर होता है रावण दहन
पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी की तस्वीर भी सफेद कपड़े में लिपटी हुई मिली। बताया जा रहा है कि तस्वीरों के पास कुछ खाद्य सामग्री भी रखी गई थी, जिसे बाद में आवारा कुत्ते घसीटकर ले गए।
मौके पर अंधेरा होने और आसपास घास होने के कारण ग्रामीण पूरे श्मशानघाट को ठीक से नहीं देख पाए। ऐसे में वहां कितनी तस्वीरें और दूसरी सामग्री रखी गई थी, इसकी सही संख्या पता नहीं चल सकी। ग्रामीणों के मुताबिक रोशनी होने के बाद ही मौके की पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे कुत्ता घुमाने निकले फौजी को मारी गो**ली- आरोपी मौके से फरार
पंचायत प्रधान प्रवीण वाला ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि श्मशानघाट में तस्वीरें मिलने की सूचना सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।