#हिमाचल

June 23, 2025

हिमाचल में मानसून की एंट्री बनी मुसीबत- बिजली गिरने से एक ने तोड़ा दम, कई घरों में घुसा पानी

सोलंगनाला और सैंज घाटी में बाढ़ जैसे हालात, जाहलमा में चंद्रभागा का बहाव थमा

शेयर करें:

 kangra lightning death

कांगड़ा। रविवार को हिमाचल प्रदेश में मानसून की पहली मूसलधार बारिश ने कहर बरपाया। कांगड़ा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के डढम्ब गांव में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई जिलों में तेज बारिश ने लोगों को खूब डराया भी।

आसमानी बिजली से एक की मौत

जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीय विजय कुमार पुत्र राज सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था, तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह मौके पर ही अचेत हो गया। परिजन उसे शाहपुर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विजय ऑटो मैकेनिक था। पीछे पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। बच्चे फिलहाल प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल को गरीब बता किया अपमानित- यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने पारंपरिक पोशाक का भी उड़ाया मजाक

सैंज घाटी और लाहौल में बादल फटने जैसे हालात

कुल्लू जिले की सैंज घाटी के काला छौ की पहाड़ी में तेज बारिश के बाद वूपन नाले में बाढ़ आ गई। यहां रुपी रैला वॉटरफॉल पर घूमने आए पर्यटकों को स्थानीय प्रशासन ने समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। भारी बारिश का मलबा पिन पार्वती नदी में जमा हो गया है, जो कभी भी तबाही मचा सकता है।

वहीं लाहौल घाटी के जाहलमा नाले में आए मलबे ने कुछ देर के लिए चंद्रभागा नदी के बहाव को रोक दिया। इससे सिंचाई योजनाओं की पाइपलाइनें बह गईं और लिंडूर गांव की पहाड़ी के धंसने का खतरा और बढ़ गया है।

अंजनी महादेव नाले में उफान

मनाली क्षेत्र में सोलंगनाला और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के बाद हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। अंजनी महादेव नाले में जलस्तर काफी बढ़ गया और आसपास के क्षेत्रों में स्नो गैलरी के ऊपर तक पानी बहता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस लॉकअप में नशेड़ी ने खत्म किया अपना जीवन, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड- जानें पूरा मामला

मंडी में NH का मलबा घरों में घुसा, लोग भागकर बचे

मंडी शहर के सन्यारड वार्ड में भारी बारिश के बाद नालियों का पानी सड़कों पर आया और इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का मलबा भी घरों में घुस गया।

यह भी पढ़ें : हमेशा कांग्रेस आलाकमान पर भारी पड़े राजा वीरभद्र; बेअंत के आगे दहाड़े तो कभी विद्या स्टोक्स बनीं रोड़ा..


लोगों ने जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागकर खुद को सुरक्षित किया। बताया जा रहा है कि कोटली की ओर सड़क की कटिंग के दौरान उचित नालियां नहीं बनाई गईं, जिससे यह स्थिति बनी।

50 फलदार पौधे बर्बाद, कई रास्ते बंद

नालियों के अभाव और बारिश से लोगों द्वारा लगाए गए 50 से अधिक फलदार पौधे भी मलबे की चपेट में आ गए। जालंधर-धर्मपुर-कोटली मार्ग पर हुक्कल के पास मलबा और चट्टानें गिरने से सरकाघाट-धर्मपुर सड़क पूरी तरह बंद हो गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख