#हिमाचल
February 27, 2025
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी- 211 सड़कें बंद, अभी और बरसेंगे बदरा
IMD के अनुसार, हिमाचल में 2 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई है। वहीं निचले इलाकों में बुधवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे सूखा झेल रहे प्रदेश को बड़ी राहत मिली है।
ऊपरी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को भारी बर्फबारी-बारिश से अटल टनल सहित दो नेशनल हाईवे और 211 सड़कों पर यातायात बंद रहा। लाहौल में एक फीट तक बर्फबारी से जिले के 90 फीसदी गांवों में बिजली ठप है। शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और सिरमौर के ऊपरी इलाकों में हिमपात और अधिकांश जिलों में मंगलवार रात और बुधवार को बारिश से सूबे में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार व शुक्रवार को भी भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
IMD के अनुसार, हिमाचल में 2 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पहाड़ों पर अच्छी बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज और शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने हैवी स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: HRTC के रिटायर्ड कर्मचारियों को देना होगा महंगाई भत्ता
पिछले कल तक रोहतांग दर्रा में 75 सेंटीमीटर, कोकसर 45 सेमी, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 45 सेमी, साउथ पोर्टल 40 सेमी, कुकुमसैरी में 41 सेमी, कल्पा में 13.8 सेमी, केलांग में 12 सेमी और सांगला में 3.5 सेमी बर्फ गिर चुकी है। मौसम विभाग (IMD) ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है।
यह भी पढ़ें : 66 स्कूलों में टीचरों के 201 पद समाप्त, वजह जान चौंक जाएंगे आप
शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी और तूफान भी चल सकता है। इसी तरह ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जोत में सबसे ज्यादा 59.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में 30.0 मिमी बारिश, सियोबाग में 25.2 मिमी, सराहन में 22.5 मिमी, भुंतर में 21.8 मिमी, रामपुर में 13.6 मिमी, जोगेंद्रनगर में 12.0 मिमी, धर्मशाला में 11.6 मिमी, चंबा में 11.0 मिमी, डलहौजी में 10.0 मिमी, पालमपुर में 9.0 मिमी और मंडी में सुबह 10 बजे तक 6.0 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।