राजनीति

#हिमाचल

July 21, 2025

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला- अब विधवा नहीं, 'वीर वधू' कहलाएंगी हिमाचल के शहीदों की पत्नियां

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले – समाज की संवेदनाओं का किया गया सम्मान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

widow vir vadhu

शिमला। हिमाचल प्रदेश की वीरभूमि ने देश को अनेक जांबाज़ सैनिक दिए हैं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए। अब प्रदेश सरकार ऐसे बलिदानियों के परिजनों को सामाजिक सम्मान और संवेदना देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। जल्द ही राजस्व रिकॉर्ड में शहीद सैनिकों की पत्नियों को विधवा नहीं बल्कि वीर वधू कहा जाएगा।

 

शहीदों की पत्नियों को सम्मान

 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बलिदानी सैनिकों की पत्नियों के लिए यह बदलाव सम्मानजनक होगा और शहीद परिवारों की गरिमा को बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह अब शहीद जवानों के नाम के आगे भी 'बलिदानी' या 'शहीद' जैसे शब्द जोड़े जा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तबाही के बीच एक और दुखद खबर: दो मासूम बच्चे पानी में डूब गए

 

विधवा कहलाए जाने से थी आपत्ति

 

यह निर्णय प्रदेश के लोगों की उस लंबे समय से चली आ रही मांग के जवाब में आया है, जिसमें बलिदानी जवान की पत्नी को विधवा कहने पर आपत्ति जताई जाती रही है। शहीदों की पत्नी सिर्फ जीवनसाथी नहीं होतीं, वे उस वीरता की साझीदार होती हैं जो उनके पति ने देश के लिए दिखाई थी। ऐसे में वीर वधू संबोधन उन्हें एक नई पहचान देगा सम्मान की पहचान।

प्रदेश सरकार पहले ही शहीद परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की राहत राशि देने का फैसला ले चुकी है। इसके साथ ही जब भी कोई जवान शहीद होता है, CM और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर जाकर परिवार से मिलते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच हवाई सेवाएं ठप : 142 सड़कें बंद, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

 

किन्नौर से भी उठा था मुद्दा

 

बताते चलें कि कुछ दिन पहले किन्नौर के जवान पुष्पेंद्र नेगी देश के लिए शहीद हुए थे। जिसके बाद उनकी पत्नी कीर्ति नेगी ने आग्रह किया था कि उन्हें विधवा नहीं वीरांगना कहा जाए। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने ये ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कई महिलाओं को जीवन में सम्मान को और बढ़ा दिया है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख