राजनीति

#विविध

July 2, 2026

हिमाचल : ड्राइवर ने बस से खोया बैलेंस, 50 लोग थे सवार- अमरनाथ यात्रा पर निकले थे सभी

बस में बैठे यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Amarnath Yatra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब राजस्थान से अमरनाथ यात्रा पर जा रही एक टूरिस्ट बस खतरनाक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे और कुछ पल के लिए सभी की सांसें थम गईं। हालांकि चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने संभावित बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

चालक कुछ सेकंड भी देर कर देता तो...

जानकारी के अनुसार यह घटना कांगड़ा जिले के ढलियारा क्षेत्र के उस मोड़ पर हुई, जिसे स्थानीय लोग खूनी मोड़ कहते हैं। बस कांगड़ा की ओर बढ़ रही थी कि अचानक चालक को वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने में कठिनाई महसूस हुई।

 

यह भी पढ़ें : मंदिर के पास खाई में पड़ी मिली सफाई कर्मचारी की देह- साथ में पड़ी मिली बोतल...

 

स्थिति को भांपते हुए उसने बिना घबराए बस को सड़क किनारे मौजूद अपेक्षाकृत सुरक्षित खुले स्थान की ओर मोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक कुछ सेकंड भी देर कर देता तो बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई की ओर बढ़ सकती थी। चालक के इस साहसिक फैसले की बदौलत बस सुरक्षित रुक गई और सभी यात्रियों की जान बच गई।

बस में बैठे यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी

घटना के तुरंत बाद बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराहट के कारण बस से उतरकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।

 

यह भी पढ़ें :  "तुम कु*त्ते कितनी भी..." हिमाचल की युवती ने ट्राइबल समुदाय पर की अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के- FIR दर्ज

 

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के जयपुर क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। हादसे की आशंका के बाद यात्रियों ने चालक की समझदारी और हिम्मत की सराहना की।

कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर ढलियारा क्षेत्र के खतरनाक मोड़ों को सुरक्षित बनाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में BRO बना फरिश्ता! बाढ़ ने रोका रास्ता- मशीन की बकेट में बिठाई मरीज, पहुंचाई अस्पताल

 

सड़क के किनारे मजबूत क्रैश बैरियर लगाने के साथ-साथ आवश्यक सुधार कार्य जल्द किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की संभावना को रोका जा सके। फिलहाल इस घटना ने यह साबित कर दिया कि पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय चालक की सतर्कता और अनुभव कई बार दर्जनों लोगों की जिंदगी बचा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख