#विविध

July 2, 2026

हिमाचल में BRO बना फरिश्ता! बाढ़ ने रोका रास्ता- मशीन की बकेट में बिठाई मरीज, पहुंचाई अस्पताल

सड़क बंद होने पर BRO ने दिखाई मुस्तैदी

शेयर करें:

Lahaul Spiti BRO

लाहौल-स्पीति। हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। जाहलमा नाले का जलस्तर बढ़ने से जब आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई और एक गंभीर मरीज का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया, तब सीमा सड़क संगठन के जवानों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एलएनटी मशीन की मदद सके महिला की जान बचाने का प्रयास किया। 

मशीन के बकेट से पार करवाया नाला

बता दें कि मरीज को मशीन के बकेट में बैठाकर उफनते नाले के पार पहुंचाया गया, जबां पहले से खड़ी एंबुलेंस की सहायता से उसे कुल्लू अस्पताल तक पहुंचाया गया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग BRO के कर्मचारियों की मुस्तैदी की तारीफ कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें :  "तुम कु*त्ते कितनी भी..." हिमाचल की युवती ने ट्राइबल समुदाय पर की अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के- FIR दर्ज

अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर

बुधवार शाम लाहौल-स्पीति के जाहलमा नाले में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। सुरक्षा को देखते हुए BRO ने अस्थायी सड़क पर लगाए गए आरसीसी पाइप और पैदल आवाजाही के लिए बनाए गए गार्डर हटा दिए, जिससे नाला पार करना पूरी तरह असंभव हो गया।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में बारिश का कहर: खड्ड में आई बाढ़, पुल-घरों पर मंडराया खतरा; 48 घंटे होगी भारी बारिश

गंभीर मरीज को कुल्लू किया गया रेफर

शैनूर निवासी शांति देवी का इलाज उदयपुर सिविल अस्पताल में चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें छाती में संक्रमण और सांस लेने में परेशानी थी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून की एंट्री से बढ़ा खतरा- मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 35 सड़कें बंद

LNT मशीन बनी जीवन की उम्मीद

रास्ता बंद होने के कारण मरीज को ले जाना चुनौती बन गया। ऐसे में BRO ने तुरंत एलएनटी मशीन की मदद ली। कर्मचारियों ने पूरी सावधानी के साथ महिला को मशीन के बकेट में बैठाकर उफनते नाले के पार पहुंचाया। दूसरी ओर पहले से मौजूद एंबुलेंस में उन्हें सुरक्षित स्थानांतरित कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रवाना किया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार का बड़ा ऐलान! अब आपदा प्रभावित इलाकों में भी मिलेगा रोजगार- दिहाड़ी भी बढ़ाई

BRO की तत्परता की हो रही सराहना

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद लोग BRO के कर्मचारियों की मुस्तैदी और मानवता की सराहना कर रहे हैं। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच समय रहते उठाए गए इस कदम से मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना संभव हो सका।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख