#विविध

July 2, 2026

"तुम कु*त्ते कितनी भी..." हिमाचल की युवती ने ट्राइबल समुदाय पर की अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के- FIR दर्ज

जनजातीय समुदाय पर टिप्पणी के बाद FIR दर्ज

शेयर करें:

Lahaul Spiti

कुल्लू। एक सोशल मीडिया कमेंट ने हिमाचल में नया विवाद खड़ा कर दिया है। कुल्लू अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच की गई एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गई है। जनजातीय समुदाय को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के बाद लाहौल-स्पीति पुलिस ने कुल्लू की यशिका ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ लिया है और जनजातीय समुदाय में इसे लेकर गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

महिला की मौत के बाद शुरू हुआ पूरा विवाद

21 जून को कुल्लू अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और लापरवाही के आरोप लगाए। मामले की जांच के बाद लाहौल-स्पीति की रहने वाली एक महिला डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) भी लाहौल-स्पीति से संबंध रखते हैं। इसी घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

सोशल मीडिया पोस्ट पर दर्ज हुई FIR

आरोप है कि कुल्लू की रहने वाली यशिका ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जनजातीय समुदाय और आरक्षण व्यवस्था को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद लाहौल-स्पीति के लोगों ने कड़ा विरोध जताया और पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर उदयपुर थाना में यशिका ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून की एंट्री से बढ़ा खतरा- मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 35 सड़कें बंद

वीडियो जारी कर मांगी माफी

विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर लगातार विरोध के बाद यशिका ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत की घटना से वह बेहद आहत और गुस्से में थीं, जिसके कारण उनसे ऐसी टिप्पणी हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। साथ ही उन्होंने अपना विवादित फेसबुक कमेंट भी हटा दिया।

 

यह भी पढ़ें : अतिक्रमण विवादों के बीच शमशेर नैहरिया बने धर्मशाला MC के मेयर, प्रेरणा बनी डिप्टी मेयर

विधायक अनुराधा राणा ने क्या कहा?

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति समुदायों को मिले संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण के पीछे एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है, जिसे समझना जरूरी है। उन्होंने सभी लोगों से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाषा से बचने की अपील की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: डिलीवरी के बाद मां की मौ*त पर बवाल, अस्पताल में उग्र भीड़ ने किया प्रदर्शन; मांगी निष्पक्ष जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

लाहौल-स्पीति पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत, सोशल मीडिया पोस्ट और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूंकि मामला जनजातीय समुदाय की भावनाओं से जुड़ा है, इसलिए प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख