#अपराध

February 7, 2026

हिमाचल : ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे, कमरे में पड़ी मिली मैडम की देह; मची चीख-पुकार

गले पर बना था V-आकार का निशान 

शेयर करें:

Police Investigation

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी, जिससे इलाके में गहरा शोक और सनसनी फैल गई है। यह घटना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे समुदाय को हिलाकर रख गई है।

फंदे से लटकी मिली युवती

मामला जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के डकोलर क्षेत्र का है। बता दें कि यह घटना 5 फरवरी की शाम लगभग 4.30 बजे की है। उस समय कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए आए हुए थे। बच्चों ने कमरे की खिड़की से देखा कि युवती पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : साथियों संग गांव लौट रहा था चौकीदार, घर पहुंची देह- गहरी खाई में पड़ी मिली गाड़ी

फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाई लड़की

पड़ोसियों ने युवती को फंदे से उतारने के लिए पहले वेंटिलेटर की ग्रिल तोड़ी और फिर दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर ने युवती के शव की जांच उसकी माता की मौजूदगी में की।

गले पर बना था V-आकार का निशान 

प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए, केवल गर्दन पर V-आकार का निशान देखा गया। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल से बरामद दुपट्टे को सबूत के रूप में अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : परीक्षा पर चर्चा : PM मोदी से मिली हिमाचल की बेटी अनुष्का, बताई मन की बात- मिली खूब सराहना

पूछताछ में युवती के परिजन और रिश्तेदारों ने किसी तरह का संदेह नहीं जताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख