#यूटिलिटी

March 8, 2026

हिमाचल में बारिश को तरसे लोग : चार जिलों में हीट-वेव का अलर्ट, जानें कब बदलेगा मौसम

11 मार्च के आसपास गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है

शेयर करें:

Heat Wave Alert Himachal Rain Snowfall Temperature Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के चार जिलों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिलों के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हिमाचल में बारिश को तरसे लोग 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान धूप तेज रहने की संभावना है और मैदानी तथा निचले क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी का प्रभाव बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : BREAKING : हिमाचल में 10वीं की छात्रा ने सतलुज नदी में लगा दी छलांग, तेज बहाव में हुई लापता

जानेंं कब बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देगा। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

आ सकता है बड़ा बदलाव

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 11 से 13 मार्च के बीच प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। इस दौरान मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: कैबिनेट में पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला, अंशकालिक जल वाहक होंगे नियमित

आंधी और तेज हवाओं का अनुमान

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में 11 मार्च के आसपास गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय जिलों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में गिरावट के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि मौसम बदलने के बाद कई जगहों पर तापमान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है, जिससे फिर से ठंड का असर महसूस हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खो दिया वीर जवान, 6 माह पहले पत्नी का हुआ था नि.धन; 3 बच्चे हो गए अनाथ

किसानों और पर्यटकों के लिए सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों को भी मौसम के अचानक बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

दो दिन रहेगा गर्मी का असर

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल दो दिन तक गर्मी का असर रहेगा, लेकिन 11 मार्च के बाद मौसम करवट ले सकता है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख