#विविध

August 3, 2026

सड़क किनारे नाई की दुकान पर पहुंचे CM सुक्खू: कटवाए बाल, दुकानदार को पहनाई अपनी टोपी

सीएम सुक्खू ने दुकानदार से की कई सारी बातें

शेयर करें:

cm sukhvinder singh sukhu road barber shop chamba viral news himachal cap gifted

चंबा। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंद सिंह सुक्खू ने चंबा दौरे के दौरान एक हेयरकट सैलून वाले को तब चौंका दिया, जब वे खुद उसकी दुकान पर बाल कटवाने पहुंच गए। इस दृश्य ने आसपास मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने दुकानदार से उसके जीवन और रोजगार को लेकर खुलकर बातचीत भी की। 

ग्राहक की तरह कुर्सी पर बैठे सीएम

चंबा दौरे के दौरान व्यस्त कार्यक्रमों के बीच CM बिना किसी पूर्व सूचना के पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक छोटे से हेयरकट सैलून में पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने सामान्य ग्राहक की तरह कुर्सी पर बैठकर बाल कटवाए और इस दौरान दुकान संचालक से आत्मीय बातचीत की।

 

May be an image of one or more people, beard and text

यह भी पढ़ें : मानसून का रौद्र रूप जारी : हिमाचल में टूट रहे पहाड़, 7 जिलों में हाई अलर्ट

दुकानदार से की बातें

दुकानदार विनोद ने बताया कि CM ने सबसे पहले उनके परिवार और आजीविका के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानना चाहा कि दुकान से होने वाली आय से परिवार का खर्च ठीक तरह चल पा रहा है या नहीं।

 

May be an image of one or more people and text

रोजगार की चिंता भी सुनी

बातचीत के दौरान विनोद ने  CM को बताया कि पहले पुराने बस अड्डे के कारण दुकान पर ग्राहकों की अच्छी आवाजाही रहती थी, लेकिन बस अड्डा स्थानांतरित होने के बाद कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। ग्राहकों की संख्या कम होने से आय भी पहले जैसी नहीं रही।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सवेरे डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके

25 पक्की दुकानों की योजना

CM ने उनकी बात ध्यान से सुनी और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खोखा संचालकों के लिए स्थायी दुकानों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगभग 25 पक्की दुकानें बनाने की योजना पर काम किया जाएगा, ताकि छोटे कारोबारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

 

CM ने दुकानदार को दिए 500 रुपये

बाल कटवाने के बाद जब CM ने भुगतान करना चाहा तो विनोद ने पैसे लेने से मना कर दिया। हालांकि, CM ने आग्रह करते हुए अपनी जेब से 500 रुपये निकालकर उन्हें दिए। इसके बाद उन्होंने अपने सिर पर पहनी हुई हिमाचली टोपी भी विनोद को स्मृति स्वरूप भेंट कर दी।

 

No photo description available.

यह भी पढ़ें : सावन 2026 : पहले सोमवार का व्रत आज, जानिए कैसे करें महादेव को प्रसन्न

यादगार बन गया यह पल

विनोद ने कहा कि CM का उनकी दुकान पर आना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उनकी जिंदगी की सबसे यादगार घटनाओं में से एक रहेगा। CM के इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान स्थानीय विधायक नीरज नैयर और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख