#अपराध

April 17, 2026

हिमाचल : बैंक नौकरी की आड़ में ड्रग्स नेटवर्क, SBI अफसर समेत 6 गिरफ्तार- पंजाब से जुड़े हैं तार

ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेन-देन हुआ- खुला राज

शेयर करें:

Chitta Supplier sbi loan bank manager shimla rohru himachal police

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। शिमला जिले के जुब्बल थाना में दर्ज मामले की जांच के दौरान बैकवर्ड लिंकेज जोड़ते हुए पुलिस ने एक बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

बैंक मैनेजर निकला चिट्टा तस्कर

जांच में सामने आया है कि वह चिट्टा (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। आरोपी की पहचान तरुण ठाकुर (33) के रूप में हुई है- जो कि राजगढ़ के गांव चोगटाली का रहने वाला है। वर्तमान में तरुण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रोहड़ू शाखा में लोन मैनेजर/फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पोती को लेने स्कूल गई थी पत्नी, पीछे घर के बरामदे में पति ने लगाया फं*दा- परिवार बेसुध

पंजाब से जुड़े हैं तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी का सीधा संपर्क अमृतसर के मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी से था। दोनों के बीच ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेन-देन भी हुआ, जिससे इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के पुख्ता सबूत मिले हैं। इस मामले की जांच एक गिरफ्तारी से शुरू होकर अब बड़े नेटवर्क के खुलासे तक पहुंच चुकी है।

Shimla News SBI Loan Manager Arrested in Chitta Smuggling Case

क्या है पूरा मामला?

  • 09 फरवरी, 2026 को पुलिस ने एक महिला को 13.46 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था।
  • 17 मार्च, 2026 को मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी को गिरफ्तार किया गया।
  • 06 अप्रैल, 2026 को आशीष उर्फ गांधी, मनोज ठाकुर उर्फ सनी और खुशी राम उर्फ कुश को पकड़ा गया।
  • 16 अप्रैल, 2026 को तरुण ठाकुर की गिरफ्तारी के साथ कुल 6 आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कॉलेज छात्राओं के साथ की शर्मनाक हरकतें, सरकार ने नौकरी से निकाले तीन प्रोफेसर

चल रहा था बड़ा नेटवर्क

जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक संगठित नेटवर्क था, जिसमें पंजाब से नशे की सप्लाई होती थी और हिमाचल में उसका वितरण किया जाता था। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए पैसों का आदान-प्रदान इस नेटवर्क को संचालित करता था।

नशा तस्करों की नहीं खैर

पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी की एक बड़ी कड़ी को तोड़ा गया है। वहीं, शिमला के SSP ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज से अगले 3 दिन तक होगी भारी बारिश, 4 जिलों में तेज तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट

और भी होंगी गिरफ्तारियां...

गौरतलब है कि आरोपी का एक सरकारी बैंक में जिम्मेदार पद पर होना इस मामले को और गंभीर बनाता है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नशे से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है। फिलहाल, आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख