#अपराध
April 17, 2026
हिमाचल : पोती को लेने स्कूल गई थी पत्नी, पीछे घर के बरामदे में पति ने लगाया फं*दा- परिवार बेसुध
जांच में जुटी पुलिस- आखिर क्यों अमर ने उठाया ऐसा कदम
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति के ऐसा खौफनाक कदम उठाने के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय वय्कित घर पर अकेला था। जबकि उसकी पत्नी अपनी पोती को स्कूल से लेने गई हुई थी। जब वह वापस लौटी, तो उसने घर के बरामदे में पति को फंदे से लटका हुआ पाया।
घटना नेरवा क्षेत्र के गांव सिलोड़ी की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान अमर सिंह (48) निवासी गांव सिलोड़ी, नेरवा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का शव घर के बरामदे के नीचे रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। जिसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर ग्रामीणों के साथ परिजन भी इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की आपराधिक संलिप्तता सामने नहीं आई है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।