#उपलब्धि

April 12, 2026

हिमाचल के कार्तिक ने पास की NDA परीक्षा- देशभर में झटका 41वां रैंक, बचपन का सपना हुआ सच

बचपन से ही था सेना में जाने का सपना 

शेयर करें:

National Defence Academy

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होनहार युवा कार्तिक कपूर ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने NDA परीक्षा 2025 में पूरे देश में 41वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

2025 के परिणाम हुए घोषित 

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में NDA-NA (नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन) परीक्षा द्वितीय 2025 के अंतिम परिणाम घोषित किए गए। इस परीक्षा में देशभर से कुल 742 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें कार्तिक कपूर ने अपनी शानदार तैयारी और मजबूत आत्मविश्वास के दम पर शीर्ष रैंक में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : US-IRAN तनाव : हिमाचल के मेधावियों को झटका, नहीं मिल रहे लैपटॉप- टैबलेट; बढ़ी परेशानी

बचपन से ही था सेना में जाने का सपना 

कार्तिक कपूर का बचपन से ही सपना था कि वे भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। उन्होंने हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और लक्ष्य पर ध्यान दिया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी अपने सपने से समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते रहे।

मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता 

उनके इस सफर में उनके परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है। उनके पिता जय किशन कपूर ने बताया कि कार्तिक ने यह सफलता अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और पूरे समर्पण के साथ हासिल की है। परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी महज 22 साल की उम्र में बनीं HAS अधिकारी, पहले प्रयास में रचा इतिहास

घर आकर दे रहे लोग  बधाइयां

कार्तिक की इस सफलता से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। जैसे ही उनके चयन की खबर क्षेत्र में पहुंची, भरमौर और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग उनके घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं और मिठाइयां बांटी जा रही हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्तिक ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बन गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख