#अपराध

March 9, 2026

हिमाचल : सवा किलो चरस संग तस्कर गिरफ्तार, ग्राहक का कर रहा था इंतजार- पहुंची पुलिस

पैदल ही चरस सप्लाई करने निकला था नशा तस्कर

शेयर करें:

Charas smuggler men kullu police patlikuhal himachal pradesh

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। राज्य के लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्य के नशा तस्कर भी हिमाचल में काफी सक्रिय है। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा आए दिन नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

सवा किलो चरस संग व्यक्ति अरेस्ट

इसी कड़ी में कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पतलीकूहल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने NH-03 पर 15 मील के पास स्थित शिव बावड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति को 1.220 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ आरोपी- डेढ़ साल बाद चढ़ा था हत्थे, कांस्टेबल सस्पेंड

गश्त पर थी पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, पतलीकूहल थाना की टीम शनिवार को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशे की तस्करी पर नजर रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान जब पुलिस दल 15 मील के पास शिव बावड़ी इलाके में पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया।

शक के आधार पर ली तलाशी

पुलिस को देखते ही उसकी गतिविधियां कुछ असामान्य लगीं, जिस पर शक होने पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोक लिया। पुलिस टीम को देखकर उसके चेहरे का रंग उड़ गया। पुलिस ने जब व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से चरस का एक पैकेट बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरा युवक, लंबे समय से कर रहा था धंधा

1.220 KG चरस बरामद

वजन करने पर बरामद चरस की मात्रा 1.220 KG पाई गई- जो कि व्यावसायिक मात्रा के दायरे में आती है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

किससे करने आया था डील?

आरोपी की पहचान भीमू ओली के रूप में हुई है- जो कि नेपाल का रहने वाला है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह कुल्लू क्षेत्र में कब से रह रहा था और यहां किस उद्देश्य से आया हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर बनेंगी 68 और नई पंचायतें : जानें कब होंगे चुनाव, कहां तक पहुंची तैयारियां

ग्राहक का कर रहा था इंतजार

जांच में माना जा रहा है कि आरोपी किसी को चरस की खेप देने के लिए आया था। मगर ग्राहक के पहुंचने से पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसके मनसुबों पर पानी फिर गया।

 

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पतलीकूहल पुलिस थाना में मुकदमा संख्या 31/2026 के तहत धारा 20 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टे के ओवरडोज से दो युवकों की मौ*त, 18 और 23 साल थी उम्र

कहां से लाया था खेप?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय हो सकता है, इसलिए पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

 

May be an image of one or more people and text that says 'S 20입을 KNESTO ኢሮምም कुल्लूपुलिस. कुल्लू पुल्स.'

नशा तस्करों की नहीं खैर

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में भी पुलिस की गश्त और नाकेबंदी अभियान जारी रहेंगे ताकि नशे की तस्करी पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवक ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, ससुराल जाने के लिए निकला था- परिजनों को मिली देह

आज होगी कोर्ट में पेशी

पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ आगे बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख