#हादसा
March 9, 2026
हिमाचल : युवक ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, ससुराल जाने के लिए निकला था- परिजनों को मिली देह
परिजनों ने खोया 30 साल का बेटा, टूटा दुखों का पहाड़
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कार हादसे का शिकार हो गई है। इस भयानक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं।
बताया जा रहा है कि गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर छत के बल सूखी पानी की नहर में गिरी हुई थी। जबकि, युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल दोपहर पुलिस टीम को सूचना मिली की पांडाधार के पास खोड़कनाली में एक कार हादसे का शिकार हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने पाया कि कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।
हादसे में गाड़ी ग्रैंड i10 निओर नंबर HP95-1895 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गाड़ी छत के बल गहरी खाई में सूखी नहर में पड़ी हुई थी। पुलिस टीम मौके पर पहंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से सड़क तक लाया।
मृतक की पहचान कपिल (30) के रूप में हुई है- जो कि भड़गांव, कोटगढ़ शिमला के रूप में हुई है। हादसे के बाद कपिल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कपिल की ऐसे अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
शुरुआती जांच में पाया गया है कि बीती 7 मार्च की रात करीब 8 बजे कपिल बिथल से चकटी गांव अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। रात करीब 10.30 बजे तक
कपिल पांडाधार पहुंच चुका था। मगर देर रात तक वो घर नहीं पहुंचा।
ऐसे में परिजनों को चिंता सताने लगी तो उन्होंने उसे कई बार फोन किया। मगर कपिल ने किसी भी फोन का जवाब नहीं दिया। वहीं, अगल सुबह कपिल की गाड़ी गहरी खाई में पड़ी मिली। साथ ही कपिल भी मृत अवस्था में पड़ा मिला। कपिल की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस हादसे के बाद पूरे इलाक में माहौल गमगीन बना हुआ है। लोगों को कहना है कि जिस वक्त हादसा पेश आया हो ना जाने कपिल ने किसी को मदद के लिए आवाज लगाई हो। मगर रात होने के कारण सड़कों पर लोग कम होते हैं- ऐसे में उसे समय रहते मदद नहीं मिल पाई। नतीजा ये रहा कि कपिल ने तड़प-तड़प कर गहरी खाई में ही दम तोड़ दिया।
जांच में पाया गया है कि हादसा कपिल की लापरवाही के कारण पेश आया है। मगर हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा BNS की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।