#हादसा

August 6, 2026

हिमाचल : रात को घर लौट रहे थे दो यार, गहरी खाई में समाई कार- 5 बच्चों ने खोए पिता

एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों दोस्त

शेयर करें:

chamba-bharmour-alto-car-falls-into-250-meter-deep-gorge-two-men-same-village

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। भरमौर उपमंडल के होली क्षेत्र में लांमू-हीलिंग सड़क पर बुधवार देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दो युवकों की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई के कारण शवों को बाहर निकालना भी बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें- बड़ी डील करने निकला अवतार, पुलिस को मिली खबर- ढेर सारे नशे संग हुआ अरेस्ट

रात के अंधेरे में हुआ हादसा

मृतकों की पहचान सुरेश कुमार (48) पुत्र रंगीला राम और संजय कुमार (35) पुत्र सरवन शर्मा निवासी गांव लांमू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बुधवार रात करीब 11 बजे के बाद हीलिंग क्षेत्र से अपने घर लांमू लौट रहे थे। जब उनकी ऑल्टो कार हीलिंग नाले के पास पहुंची तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

 

भरमौर हादसे में मृतक सुरेश और संजय। - Dainik Bhaskar

गहरी खाई में गिरी कार

इसके बाद कार सड़क से सीधे गहरी खाई में जा गिरी। देर रात का समय होने और क्षेत्र सुनसान होने के कारण हादसे का किसी को तुरंत पता नहीं चल सका। दुर्घटना के बाद काफी देर तक दोनों वाहन में ही फंसे रहे।

यह भी पढ़ें-  तेज रफ्तारी पड़ी भारी, नदी में समाई पिकअप- अंदर ही फंस गया ड्राइवर

ग्रामीणों ने शुरू किया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। हालांकि अंधेरा, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका और लगभग 250 मीटर गहरी खाई अभियान में बड़ी बाधा बने रहे। गुरुवार सुबह पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान को तेज किया गया।

ह्यूमन चेन बनाकर निकाले गए शव

दुर्घटनास्थल तक पहुंचना आसान नहीं था। खड़ी ढलान और गहरी खाई के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाई और रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर दोनों शवों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें- चोरों ने घर की तिजोरी से चुराए 9 लाख के गहने, आगे 15 हजार में बेचे- पुलिस ने 3 दबोचे

कई घंटे की कड़ी मेहनत

कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों शवों को सुरक्षित सड़क तक लाया गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

 

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक विवाहित थे और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सुरेश कुमार PWD में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। वहीं संजय कुमार टैक्सी चालक के रूप में कार्य करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-  बरसात में सर्पदंश से 8 लोगों की थमीं सांसें- मासूम तक बने शिका..र, आप भी रहें सतर्क

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ, लेकिन दुर्घटना की वास्तविक वजह का खुलासा विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख