#अपराध

August 20, 2026

हिमाचल में 10वीं के छात्र की मौ**त - पांच साल से किसी और के घर साथ रह रहा था, जांच में जुटी पुलिस

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है

शेयर करें:

10th class student sarol ghloti chamba himachal police

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव घर के कमरे में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

घोल्टी गांव में कमरे में मिला किशोर

मामला जिला मुख्यालय चंबा के समीप ग्राम पंचायत सरोल के घोल्टी गांव का है। मृतक की पहचान लक्की पुत्र सतो के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव बनगोटू, डाकघर पल्यूर का रहने वाला था और पिछले करीब पांच वर्षों से घोल्टी में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रकाश के घर रह रहा था। लक्की दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : फोन के चक्कर में इकलौते बेटे की मौ**त, मां की डांट से हुआ था नाराज

कमरे में चला गया किशोर

बुधवार को किशोर ने घर की घंटी बजाई और इसके बाद अपने कमरे में चला गया। दोपहर बाद सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार की पत्नी कमरे को बंद करने के लिए अंदर गईं तो किशोर वहां संदिग्ध हालत में मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पांच साल से देखभाल कर रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि प्रकाश का बेटा चंडीगढ़ और बेटी कनाडा में रहते हैं। ऐसे में पिछले करीब पांच वर्षों से प्रकाश और उनका परिवार किशोर की पढ़ाई-लिखाई और देखभाल कर रहा था। लक्की तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मिड-डे मील की खीर खाने से 47 बच्चे बीमार,अभी भी अस्पताल में भर्ती- शिक्षा विभाग में हड़कंप

घर में लगे CCTV की भी जांच

घटना के बाद पुलिस ने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी जांच के दायरे में लिया है। फुटेज में किशोर के स्कूल जाने के दौरान घर की घंटी बजाने की गतिविधि रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। पुलिस अब CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मिलेगी जानकारी

सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में 17 साल बाद निभाई गई अनोखी परंपरा- मृत होकर फिर जीवित हुआ शख्स, उमड़े हजारों श्रद्धालु

SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख